हादसासीतामढ़ी

प्रेमिका ने शादी से किया इन्कार तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान

प्रेमिका ने शादी से किया इन्कार तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बीए पार्ट टू का था छात्र, स्वजन में पसरा मातम, अफरातफरी

स्वजन ने गेट तोड़ा तो देखा कि वह पंखा से झूल रहा था

कुणाल किशोर सीतामढ़ीः नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बुधवार की दोपहर दो बजे घर के दरवाजे बंद कर पंखा से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। सुबह से ही दरवाजा बंद देख खटखटाया तो नहीं खोला। जिसके बाद स्वजनों ने गेट तोड़ दिया। गेट तोड़ा तो देखा कि वह पंखा से झूल रहा है। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे नगर थाना के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शरीर को सर्च किया। हालांकि उसके शरीर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी रमेश गोस्वामी 21 वर्षीय पुत्र विशाल गोस्वामी के रूप में की गई है। शव को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक के पिता ने बताया हमलोग घर पर नहीं थे। मंदिर पूजा करने गये थे। मंदिर से पूजा करके वापस लौटे तो देखा कि घर बंद है। खोला तो पंखे से लटका शव मिला। वह रमेश गोस्वामी का इकलौता पुत्र था। पढ़ाई के साथ-साथ शहर के मेहसौल चौक पर श्रृंगार की दुकान भी चलाता था। बुधवार को वह दुकान पर भी नहीं गया था। बताया कि पूर्व से वह भूतही को एक युवती से काफी दिनों से फोन से बात करता था। नगर थानाध्यक्ष इंपेक्टर विनय प्रताप सिंह ने बताया की युवक ने खुद से सुसाइड किया है। पहले भी इस लड़के ने उस लड़की के चक्कर में जहर खा लिया था। तब वह बच गया था। बताया कि लड़की इस लड़के से बात तो करती थी, पर शादी से इंकार कर दी थी। जिसके बाद लड़के ने सुसाइड कर लिया है। लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button