
कृषि के बंपर उत्पादन से राइस मिल लगाने के लिए प्रेरित हुए प्रकाश आहूजा
धर्मेन्द्र गुप्ता मऊगंज रीवा : रीवा जिले में बाणसागर की नहरों से कृषि का बंपर उत्पादन होने लगा है। प्रकाश आहूजा की इससे पहले आयल मिल की इकाई स्थापित है। जिले में धान के अत्यधिक उत्पादन को देखकर उनके मन में राइस मिल लगाने का ख्याल आया। अब प्रकाश आहूजा राइस मिल लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। प्रकाश कहते हैं कि जिले में उद्योग स्थापना के लिए सकारात्मक वातावरण है। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व शासन प्रशासन के सहयोगात्मक माहौल से मैं राइस मिल लगाकर जिले व प्रदेश की उन्नति में अपना भी योगदान दे पा रहा हूँ।
क्रमांक-20-646-शिवप्रसन्न शुक्ल-फोटो क्रमांक 13 संलग्न


