रीवा

एक घंटे एम्बुलेंस में पड़ी रही महिला , डाक्टर की लापरवाही से हुई मौत.

एक घंटे एम्बुलेंस में पड़ी रही महिला , डाक्टर की लापरवाही से हुई मौत..!
सिविल अस्पताल मऊगंज की व्यवस्था चरमराई

मऊगंज धर्मेन्द्र गुप्ता रिपोर्ट

सिविल अस्पताल मऊगंज में पदस्थ संविदा डॉक्टर की हिटलर शाही ने आज पुनः एक गर्भवती महिला की जान ले ली।परिजनों का आरोप है कि सायरा बानो पति मोहम्मद अमीन उम्र 25 वर्ष निवासी पहाड़ी थाना शाहपुर जो गर्भवती थी। पहाड़ी अस्पताल में भर्ती थी जहां से उसका स्वास्थ्य खराब होने पर सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया। 3:00 बजे सिविल अस्पताल मऊगंज परिजन लेकर एंबुलेंस से जब पहुंचे तो परिजनों का आरोप है कि महिला डाक्टर ने उन्हें समय रहते नही देखा और एक सिस्टर को भेजा,जब पुनः उनके पास गये तो कहा कि उसे आशीर्वाद हॉस्पिटल दुबगवा मऊगंज ले जाएं जहां उक्त महिला डाक्टर सर्जरी का कार्य करती हैं। 1 घंटे तक वह महिला एंबुलेंस में रही लेकिन सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे नहीं देखा जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद अपने बचाव में रेफर का कागज बनाया गया जबकि अस्पताल के रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया। डाक्टरों की लगातार हिटलर शाही के कारण सिविल अस्पताल मऊगंज की व्यवस्था चौपट हो गई है जिस पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है अभी चार दिन पूर्व ही प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई थी जिस पर लोगों ने खुलेआम आरोप लगाया था ऐसा लगता है कि मऊगंज जिला प्रशासन इस निरंकुश व्यवस्था को सुधारने में असफल सिद्ध हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button