इटावा

जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने EVM गोदाम का बाहरी निरीक्षण किया

जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने EVM गोदाम का बाहरी निरीक्षण किया

 

विशाल समाचार टीम इटावा :  जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने EVM गोदाम का बाहरी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण में बताया कि वहां पर लगे हुए पेड़ों को छटवाया जाए जो कि वहां पर लगे हुए कैमरे को ढके हुए हैं जिससे निगरानी सही से नहीं हो पा रही। उन्होंने बताया कि वहां पर डबल गेट हटाया जाए जिससे वहां पर कोई समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने ईबीएम गोदाम पर गार्ड रूम की साफ सफाई कराई जाने के निर्देश दिए।
उक्त के उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने मंडी रोड की व्यवस्था हेतु जायजा लिया । उन्होंने वहां पर उपस्थित पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंडी रोड की सड़क को 31 मार्च तक अवश्य बनवाया जाए जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर आने-जाने में कोई समस्या उत्पन्न हो। उन्होंने मंडी रोड पर नालो में गंदगी को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि नालों की सफाई कराई जाए तथा प्लास्टिक एवं कचरा आदि को उठाकर कूड़े के ढेर पर फिकवाया जाए । उक्त के उपरांत जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट 1 से 8 बेटियापुर विकासखंड भरथना बूथ का निरीक्षण किया । उन्होंने वहां पर उपस्थित ग्राम प्रधान से वार्ता कर बूथ पर मतदाताओ की संख्या आदि की समस्याओं को लेकर जानकारी प्राप्त की ।

उन्होंने वहां पर उपस्थित ग्राम वासियों को अस्वस्थ करते हुए कहा कि निर्वाचन निष्पक्ष, पारदर्शी ,भयमुक्त तरीके से कराया जाएगा। महोदय द्वारा बताया गया कि जितने भी अपराधी हिस्ट्री सीटर है उन पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
उक्त के पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने प्राथमिक विद्यालय पुराना भरथना बूथ की व्यवस्थाएं देखी एवं वहां पर कचरा आदि की साफ सफाई कराई जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर अत्यधिक गंदगी होने के कारण बीमारियां उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि बूथ पर आने जाने के लिए अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा,गली पर रिपेयरिंग एवं गली बनाई जाए । उन्होंने कहा कि विद्यालय की रेप खड़ी होने के कारण वहां से आने-जाने में अत्यधिक समस्या होती है उसको लेवल कराया जाए एवं घास आदि को कटवाया जाए ।उन्होंने कहा कि बूथ का दूसरा गेट कचरे की ढेर की साइड बना हुआ है उसको बंद कराया जाए एवं कचरे को डंप कराया जाए जिससे बीमारी आदि उत्पन्न ना हो। उन्होंने गली में अत्यधिक गंदगी एवं पड़े हुए कचरे को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा तत्काल इसकी साफ सफाई कराई जाए। उक्त के पश्चात उन्होंने पिंक बूथ थाना भरथना का निरीक्षण किया एवं पिंक बूथ से भरथना शहर तक पैदल मार्च किया। उन्होंने बगैर नंबर प्लेट एवं हूटर,सायरन ,बैनर आदि गाड़ियों में लगे पाए जाने पर गाड़ियों को तत्काल मौके पर शीश कराया गया।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी भरथना सुशांत श्रीवास्तव , क्षेत्राधिकारी भरथना अतुल प्रधान ,तहसीलदार सहित अन्य समस्त अधिकारी एवं पुलिस फोर्स आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button