सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में 10 मास्टर ट्रेनर तैनात
रिपोर्ट अनिल सिंह उर्फ राजू रीवा :. लोकसभा चुनाव में मतदान दलों, मतगणना दलों तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य कार्यों का प्रशिक्षण देने के लिए विधानसभावार मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 10 मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में प्रशिक्षण देने के लिए डॉ बीके शर्मा, डॉ जितेन्द्र कुमार आर्य, डॉ हुलास पन्ड्रो, डॉ सुनील कुमार सोंधिया तथा डॉ नित्यानंद चौधरी को तैनात किया गया है। इसी विधानसभा क्षेत्र में डॉ मोहम्मद अब्बास, डॉ अवनीश कुमार द्विवेदी, डॉ जितेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा श्री शंखधर सिंह को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैनात किया गया है। कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रशिक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।


