
लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष व शकुशल संपन्न कराने हेतु अर्धसैनिक बल के साथ डा० राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुवां जसवंतनगर एवं प्राथमिक विद्यालय मदनपुरा विकासखंड जसवंत नगर तथा प्राथमिक विद्यालय मीरखपुर पुठिया जसवंतनगर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों से मतदान केंद्र की व्यवस्था एवं मतदाताओं की संख्या हेतु जानकारी प्राप्त की
विशाल समाचार संवाददाता इटावा: – जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष व शकुशल संपन्न कराने हेतु अर्धसैनिक बल के साथ डा० राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुवां जसवंतनगर एवं प्राथमिक विद्यालय मदनपुरा विकासखंड जसवंत नगर तथा प्राथमिक विद्यालय मीरखपुर पुठिया जसवंतनगर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों से मतदान केंद्र की व्यवस्था एवं मतदाताओं की संख्या हेतु जानकारी प्राप्त की ।उन्होंने ग्राम वासियों को निष्पक्ष ,पारदर्शी व भयमुक्त मतदान किए जाने हेतु जागरूक किया । उन्होंने कहा कि कोई भी हिस्ट्री सीटर एवं जिला बदर तथा अन्य अपराधी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी । उन्होंने कहा कि सभी के लाइसेंस आदि निर्वाचन से पहले जमा अवश्य कर दिए जाएं अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उक्त के पश्चात जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने धनुवां बियर एवं देसी शराब की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर वीडियो रिकॉर्डिंग, स्टॉक रजिस्टर एवं कैमरा आदि चेक किए गए तो मौके पर बताए जाने के सापेक्ष सभी अव्यवस्थित पाए गए । उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, कंप्यूटर वीडियो एवं कंप्यूटर बंद पाए जाने पर दुकान बंद किए जाने एवं विधिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए , मौके पर दुकान पर कोई भी साक्ष्य नहीं पाया गया जिस पर महोदय द्वारा विधिक करवाई एवं जांच निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।
उक्त के उपरांत उन्होंने महेरा चुंगी अस्त्र-शस्त्र विक्रेता मैसर्स बालाजी दुकान पर असलाह की दुकान का निरीक्षण किया तथा असलाह के रखरखाव हेतु संबंधित को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ,उप जिलाधिकारी जसवंतनगर, क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।



