सीतामढ़ी

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निवार्चन से सबंधित कोषांग कार्मिक कोषांग, प्रशक्षिण कोषांग, वाहन कोषांग, पोस्टल बैलट कोषांग एवं विधि-व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी से उनके कोषांग को लेकर समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने ने कहा कि विधि -व्यवस्था कोषांग द्वारा चेक पोस्ट के माध्यम से निगरानी रखी जाए, प्रशिक्षण पोषण द्वारा सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण गंभीरता पूर्वक कराने का निर्देश दिया गया साथ ही प्रशिक्षण के उपरांत उनका मूल्यांकन भी करने का निर्देश दिया, पोस्टल बैलट कोषांग द्वारा पोस्टल बैलट के आदान-प्रदान हेतु क्लस्टर सेंटर मुजफ्फरपुर को बनाया गया है जिसके नोडल पदाधिकारी पोस्ट बैलेंस ससमय पोस्टल बैलेट का आदान-प्रदान करेंगे। सभी ईआरओ निश्चित रूप से बीएलओ के माध्यम से छूटे हुए अहर्ताप्राप्त निर्वाचको/व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में सत्यापन पश्चात जुड़वाएंगे एवं सभी आवेदनों का निष्पादन ससमय करना सुनिश्चित करेंगे।
उक्त बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडये, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ० विपिन कुमार, ओएसडी विकास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सीतामढ़ी सदर के साथ संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button