आगराराजनीति

यूपी की इस सीट पर तेज होगा सियासी घमासान, राहुल-प्रियंका और अखिलेश की मांग

यूपी की इस सीट पर तेज होगा सियासी घमासान, राहुल-प्रियंका और अखिलेश की मांग

Lok Sabha Election 2024 फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र को फतेह करने को गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने रामनाथ सिकरवार को मैदान में उतारा है। कांग्रेस इस सीट पर दो बार दूसरे स्थान पर रही है जिससे पार्टी को इस बार बड़ी उम्मीदें हैं। प्रत्याशी ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है संगठन भी पार्टी के स्टार प्रचारकों को लाने की योजना बना रहा है।

आगरा: फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र को फतेह करने को गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने रामनाथ सिकरवार को मैदान में उतारा है। कांग्रेस इस सीट पर दो बार दूसरे स्थान पर रही है, जिससे पार्टी को इस बार बड़ी उम्मीदें हैं। प्रत्याशी ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है, संगठन भी पार्टी के स्टार प्रचारकों को लाने की योजना बना रहा है।

क्षेत्र में सबसे ज्यादा मांग पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सचिन पायलट की है। जातिगत समीकरण साधने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राज्यसभा सदस्य इमरान मसूद की मांग भी की जा रही है।

जिला कार्यकारिणी ने दिया था इस्तीफा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष परिवर्तन के बाद जिला कार्यकारिणी ने इस्तीफा दे दिया था। पार्टी में चल रही रार को कंट्रोल करने के लिए जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा पूरी कोशिश कर रहे हैं।
प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार अपनी टीम के साथ तूफानी जनसंपर्क में जुटे हैं। इस बीच शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के स्टार प्रचारकों के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को लुभाने के लिए रणनीति तय की जा रही है। इनकी उपलब्धता नामांकन के बाद ही होगी, क्योंकि पहले और दूसरे चरण के चुनाव वाले क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।
प्रियंका गांधी वाड्रा की सबसे अधिक मांग
स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहली मांग राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की है। विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने खेरागढ़ क्षेत्र में रोड शो किया था, जिसमें भीड़ उमड़ी थी। इसके साथ ही सपा से गठबंधन होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जातिगत ध्रुवीकरण के लिए बुलाने की तैयारी है।

पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, युवा नेता सचिन पायलट की मांग भी नेतृत्व से की जा रही है। पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को अनुसूचित वर्ग में सेंध लगाने के लिए मांग है। राज्यसभा सदस्य इमरान मसूद को समाज में पकड़ को मजबूत बनाने के लिए बुलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button