Uncategorized

अचानक पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है गुजरात का सूरत, वजह है खास

अचानक पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है गुजरात का सूरत, वजह है खास

Gujarat News : गुजरात प्रदेश का सूरत शहर अचानक पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। सब जानते हैं कि गुजरात का सूरत शहर हीरा व्यापार का प्रमुख केन्द्र है। इस बार गुजरात का यह शहर हीरे के व्यापार के लिए प्रसिद्ध नहीं हुआ है। गुजरात के सूरत क्षेत्र में अचानक कुछ ऐसा हो गया है कि भारत के प्रसिद्ध प्रदेश गुजरात का यह क्षेत्र रातोंरात पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है।

राजनीतिक घटना बनी गुजरात की चर्चा का कारण
[4/25, 18:24] vishalsamachar: आपको बता दें कि गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी मुकेश दलाल र्निविरोध चुनाव जीत गए हैं। लोकसभा के चुनाव में र्निविरोध जीतना एक अनोखी घटना है। इसी कारण गुजरात के सूरत क्षेत्र की चर्चा अचानक दुनिया के सभी लोकतांत्रिक देशों में हो रही है। गुजरात के सूरत क्षेत्र की इस घटना ने हजारों साल पहले भगवान श्रीराम के जमाने में पैदा हुए विभीषण की याद भी ताजा कर दी है। “विभीषण को घर का भेदी लंका ढावे” वाली कहावत से भी याद किया जाता है। ऐसा ही कुछ गुजरात के सूरत में हुआ है। दरअसल भाजपा के प्रत्याशी को गुजरात की सूरत सीट से र्निविरोध सांसद बनाने का काम कांग्रेस के लिए विभीषण साबित हुए कांग्रेस के अपने नेता नीलेश कुभांणी ने किया है। अब गुजरात से लेकर दिल्ली तक हर कोई नीलेश कुंभाणी को कांग्रेस का विभीषण बता रहा है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गुजरात की यह पूरी कहानी “द गुजरात स्टोरी” नीलेश कुंभाणी ने ही लिखी है। इसी कहानी के कारण पूरी दुनिया में गुजरात शहर के सूरत की खूब चर्चा हो रही थी।
कुछ इस प्रकार लिखी गई गुजरात की कहानी

दलाल को निर्विरोध विजयी बनाने की पटकथा एक पांच सितारा होटल मे लिखी गई। यह ऑपरेशन प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में हुई। यहीं पर कुंभाणी की ओर से रिश्तेदारों को प्रस्तावक बनाने और उनके फर्जी हस्ताक्षर कराने की रणनीति बनी। नामांकन की तिथि खत्म होने के बाद प्रस्तावकों ने ही हस्ताक्षर फर्जी होने का शपथ पत्र दे दिया और उसके बाद लापता हो गए। उन्हें नोटिस जारी हुआ, लेकिन वे जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button