इटावाराजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां रामलीला मैदान से चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां रामलीला मैदान से चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किया

शिवपाल पर तरस आता है वह कभी मुलायम के खास सिपाहसलार हुआ करते थे अब उनको बैठने के लिए सोफा नहीं हत्था मिलता है।

 

इटावा शिवराज सिंह राजपूत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां रामलीला मैदान से चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किये। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी नहीं बख्शा। उन्होंने यह भी कहा कि शिवपाल पर तरस आता है वह कभी मुलायम के खास सिपाहसलार हुआ करते थे अब उनको बैठने के लिए सोफा नहीं हत्था मिलता है। उन्होंने खुले मंच से शिवपाल को भाजपा में आने का आमंत्रण देते हुए देश हित में काम करने का आवाहन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां मैनपुरी लोकसभा प्रत्याशी के रूप में सपा के खिलाफ मोर्चा खोले प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वे सांयकाल करीब 3.30 बजे पहुंचे थे। भाजपा के कई पदाधिकारीयों द्वारा किए गए स्वागत सम्मान के उपरांत उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों के नाम पर सत्ता में आने वाले तथा जाति के नाम पर शासन करने वाले लोगों ने कभी भी गरीबों को साथ देने का काम नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पहली बार गरीबी हटाओ का नारा 1970 में दिया था तब से लेकर अब तक गरीबी नहीं हटी है। राहुल गांधी अपनी दादी वाले नारे को जनता के बीच फिर से लेकर जा रहे हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं आम जनमानस से अपील की कि वे स्वयं जयवीर सिंह बनकर अधिकाधिक वोट डलवाने का काम करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किए तथा यह भी कहा कि सपा नेता तो माफिया की कब्र पर फतिहा पढ़ने जाते हैं। उनकी सरकार में आतंकवादियों को भी बिरयानी खिलाई जाती थी और अपराधियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे। उन्हें अपने घर के पांच लोगों के अलावा कोई और यदुवंशी नहीं मिलते हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी आई तो वे अपना घर बनाने का काम करेंगे और जनता के घरों प्लाटों पर कब्जा करने का कार्य करेंगे। भाजपा देश के लिए काम करती है हमारी सरकार ने प्रदेश में सुरक्षित माहौल दिया है।

प्रत्याशी जयवीर सिंह ने भी समाजवादी घराने पर तमाम आरोप लगाते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान मंच पर कई भाजपा नेता मौजूद रहे तथा रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा आम जनता मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button