इटावा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह का शनिवार दि.15 जून  21 जून 2024 तक मनाया जायेगा 

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह का शनिवार दि.15 जून  21 जून 2024 तक मनाया जायेगा 

दशम अन्तर्राष्टीय योग दिवस एवं योग सप्ताह (15 जून से 21 जून 2024) के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार थाना चौबिया पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया योगाभ्यास।

इटावा विशाल समाचार संवाददाता: जनपद इटावा में आज दिनांक 15 जून 2024 को दशम अन्तर्राष्टीय योग दिवस (21 जून 2024) एवं योग सप्ताह (15.06.2024 से 21.06.2024) के दृष्टिगत दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के निर्देशानुसार थाना चौबिया पर नियुक्त पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया ।

 

थानाध्यक्ष चौबिया श्री मंसूर अहमद के नेतृत्व मे थाना चौबिया पुलिस द्वारा योगाभ्यास कर समस्त पुलिसकर्मियों एवं आम जनमानस को योग के द्वारा स्वयं को स्वस्थ रखने हेतु संदेश दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष महोदय ने कहा कि व्यायाम करने से मनुष्य शारीरिक एवं मानसिक रूप से हर समय स्वस्थ रहता है। मनुष्य को प्रतिदिन निरोगी रहने के लिए योग एवं व्यायाम अवश्य करना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही अच्छा मस्तिष्क निवास करता है। विभिन्न बीमारियों एवं रोग से बचने का व्यायाम एकमात्र और सशक्त माध्यम है। प्रतिदिन व्यायाम करने से मनुष्य के शरीर को नई ऊर्जा मिलती है, जिससे पूरे दिन मनुष्य में स्फूर्ति बनी रहती है, इसलिए जरूरी है कि मनुष्य रोजाना योग एवं व्यायाम करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button