आरोग्यइटावा

दसम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रदर्शनी पंडाल में मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग,उत्तर प्रदेश श्रीमती रंजना तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ

दसम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रदर्शनी पंडाल में मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग,उत्तर प्रदेश श्रीमती रंजना तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ

 

 

इटावा विशाल समाचार संवाददाता: दसम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रदर्शनी पंडाल में मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग,उत्तर प्रदेश श्रीमती रंजना तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

माननीय मंत्री जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया योग का कार्य कर रही है। हमें योग को नित्य प्रतिदिन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मन स्वस्थ होगा तभी हम कार्य कर पाएंगे,योग हमारे देश के प्राण के रूप में प्राचीन काल से चल रहा है ,योग से ही हमारा शरीर स्वस्थ एवं स्वस्थ आत्मा बनती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए।योग हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आदिकाल से ऋषि मुनियों ने योग के महत्व को बताने का प्रयास किया था। जब हम इस परंपरा से हटने लगे तो शरीर बीमार पड़ने लगा। उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके द्वारा आज दसम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को अग्रणी रखना है, समाज को स्वस्थ रखना है तो प्राचीन परंपरा योग की तरफ जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब समाज स्वस्थ होगा तभी देश मजबूत होगा, मजबूत सामाज एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

मा. सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि स्वस्थ रहना है तो योग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। योग की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि करे योग रहे निरोग यही हमारे जीवन का मूल मंत्र है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का निवास होता है।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ लोकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, सामाजिक निदेशक वानिकीय अतुलकांत शुक्ला,पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ,जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत , सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गीता राम सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button