Uncategorized

पिता का अंतिम संस्कार करके घर आया बेटा, हुआ कुछ ऐसा; सुनकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

पिता का अंतिम संस्कार करके घर आया बेटा, हुआ कुछ ऐसा; सुनकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

गुरुवार को डिल्ली सिंह की हालत काफी बिगड़ गई और शाम पांच बजे उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार कर लौटने के बाद छोटे बेटे रामपाल सिंह ने भी स्वजन को बताया कि उन्हें गैस बन रही है और वह दवा ले आए। दवा खाने के बाद भी रामपाल को आराम नहीं हुआ और कुछ देर बाद निधन हो गया।

 

विशाल समाचार नेटवर्क: बहेड़ी पुत्र के व्यस्क हो जाने के बाद भले ही पिता-पुत्र एक दूसरे के प्रति प्यार और स्नेह को उतनी सहजता से न दर्शा पाते हों लेकिन, पिता-पुत्र के बीच गहरा प्रेम सदैव हृदय में बसता है। पिता से ऐसा ही अटूट प्रेम नगर में हुई एक घटना में भी झलका जब, पिता का अंतिम संस्कार कर घर लौटे छोटे बेटे ने भी पितृ शोक के वियोग में दम तोड़ दिया। पिता के अंतिम संस्कार के तीन घंटे बाद ही पुत्र की मृत्यु ने जहां स्वजन को झकझोर कर रख दिया, वहीं ये घटना नगर में चर्चा का विषय भी बन गई।

नगर के मोहल्ला शेखुपुर निवासी डिल्ली सिंह (55) मुहल्ले में ही चक्की का संचालन करते थे। साथ में उनका छोटा बेटा रामपाल भी सहयोग करता था। काम में हाथ बंटाते-बंटाते रामपाल का पिता डिल्ली सिंह के स्नेह काफी बढ़ गया। पिछले कई दिन से डिल्ली सिंह की तबीयत खराब चल रही थी और उनका उपचार हो रहा था।

गुरुवार को डिल्ली सिंह की हालत काफी बिगड़ गई और शाम पांच बजे उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार कर लौटने के बाद छोटे बेटे रामपाल सिंह ने भी स्वजन को बताया कि उन्हें गैस बन रही है और वह दवा ले आए। दवा खाने के बाद भी रामपाल को आराम नहीं हुआ और कुछ देर बाद निधन हो गया। लोगों में चर्चा है कि पिता के वियोग में रामपाल का निधन हो गया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button