Uncategorized

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पहले ही लाड़ली बहनों को दिया 2281 करोड़ का उपहार

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पहले ही लाड़ली बहनों को दिया 2281 करोड़ का उपहार

जब बहनें भाईयों को राखी बांधेगी तो सरकार के माथे पर आशीर्वाद का तिलक लग जाएगा – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को जारी की 1897 करोड़ की राशि

लाड़ली बहना की छोटी सी राशि महिला सशक्तिकरण बड़ा प्रयास है – मुख्यमंत्री

 

रीवा आलोक कुमार तिवारी: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्योपुर जिले के विजयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना के 1.29 करोड़ बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1857 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के लिए बहनों के खाते में 250 रुपए की राशि प्रत्येक लाड़ली बहना के लिए भी जारी की। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से उज्ज्वला योजना की 40 लाख बहनों को 52 करोड़ रुपए का अनुदान तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 332 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। प्रदेश भर में 25 हजार से अधिक स्थानों पर इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया जिसमें करोड़ों बहनें शामिल हुईं। रीवा में नगर निगम के टाउनहाल में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता माझी, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, प्रभारी आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े तथा बड़ी संख्या में बहनें इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

 

समारोह में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बहनों को संबोधित करते हुए डॉ यादव ने कहा कि भाई और बहन का रिश्ता बहुत पवित्र होता है। रक्षाबंधन का धागा भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है। माता और बहनों के आशीर्वाद से ही घर-परिवार सुखी बनता है। हमारे देश में हर त्यौहार सार्वजनिक उत्सव के रूप में मनाए जाते हैं। इससे त्यौहारों का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। प्रदेश भर में लगातार कार्यक्रम आयोजित कर लाड़ली बहना हितग्राहियों का मुझे आशीर्वाद मिल रहा है। आज रक्षाबंधन से पहले ही बहनों के अपार स्नेह का पर्व रक्षाबंधन साकार हो गया है। जब 19 अगस्त को रक्षाबंधन में बहनें अपने भाईयों को राखी बांधकर तिलक करेंगी तो मेरी सरकार को भी मेरा स्नेह और आशीर्वाद मिल जाएगा। लाड़ली बहना योजना की 1250 रुपए की राशि के साथ आज बहनों को 250 रुपए रक्षाबंधन के लिए दिए जा रहे हैं। यह छोटी सी राशि महिला सशक्तिकरण का बड़ा प्रयास है।

 

समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। हमारे विरोधी कितना भी शोर मचायें लेकिन लाड़ली बहना और बहनों के कल्याण की अन्य योजनाएं बंद नहीं होंगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन दिए हैं। आज उज्ज्वला योजना के 40 लाख से अधिक हितग्राही बहनों को 52 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इन बहनों को केवल 450 रुपए में गैस सिलेण्डर रिफिल कराने की सुविधा दी जा रही है। आज श्योपुर और आसपास के क्षेत्रों की स्वसहायता समूह की बहनों को करोड़ो रुपए के ऋण राशि का वितरण किया जा रहा है। इससे महिलाओं में आर्थिक सशक्तिकरण होगा तथा उनका जीवन बेहतर होगा। प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से इस पूरे क्षेत्र में सिंचाई, पशुपालन तथा खेती के विकास की कई बड़ी योजनाएं शीघ्र ही शुरू की जाएंगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा तिरंगा हमारी शान है। प्रदेश भर में 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय गौरव, सम्मान और देश की शान का प्रतीक तिरंगे को हर व्यक्ति अपने घर में लहराये और आजादी का पर्व मनायें। यह पर्व होली और दीवाली से भी बड़ा त्यौहार है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button