
स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल संपन्न
विशाल समाचार नेटवर्क रीवा: . स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करके परेड की सलामी लेंगे। समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों की अंतिम रिहर्सल पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे तथा अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी के समक्ष की गई। इसमें परेड में शामिल सशस्त्र बलों एवं स्काउट के छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को समारोह स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, बैठक व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये तथा कहा कि वर्षा को ध्यान में रखते हुए समुचित इंतजाम किये जाय। रिहर्सल के समय एडिशनल एसपी विवेक लाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे
।

