Uncategorized

रानी झांसी का बलिदान दिवस आज, दीप प्रज्वलित कर अर्पण होगी श्रद्धांजलि

रानी झांसी का बलिदान दिवस आज, दीप प्रज्वलित कर अर्पण होगी श्रद्धांजलि

झांसी: देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर दीपशिखा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस आज शुक्रवार को मनाया जाएगा। उनकी वीरता को नमन करते हुए झांसी के वासी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वीरांगना के चित्र एवं मूर्तियों के समक्ष दीप प्रज्वलित करेंगे। बच्चों को रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य गाथा भी सुनाएंगे। ग्वालियर में रखी रानी की तलवार और अन्य शस्त्रों की झांसी में वापसी को लेकर झांसी के निवासियों ने कहा इस विषय पर उत्तर प्रदेश शासन जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ जागरूक जनता को संयुक्त प्रयास करना होगा। तभी हम अपनी अनमोल धरोहर झांसी वापस ला पाएंगे।
बोले झांसी वासी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को अपनी झांसी से बेहद प्यार था। उन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। उनका बलिदान अमर है। मुकुंद मेहरोत्रा अध्यक्ष पुलिंद दीर्घा झांसी वासियों के लिए बलिदान दिवस गर्व का दिन है। रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी झांसी के लिए बलिदान दिया था। उन्हें अपनी माटी से बहुत प्रेम था। रवि शंकर चटर्जी शहर
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह रानी लक्ष्मीबाई की पहचान तलवार को झांसी वापस लाएं। यह जनता की हार्दिक इच्छा है। उस्मान खान प्रधानाचार्य बलिदान दिवस पर दीप प्रज्वलित कर बच्चों को रानी लक्ष्मीबाई तात्या टोपे नाना साहेब मंगल पांडे आदि राष्ट्र भक्तों की शौर्य गाथा सुनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button