अंतरराष्ट्रीयदेश विदेश

जब भी काम से ब्रेक मिले तभी… राष्ट्रपति पुतिन क्यों दे रहे हैं रूसियों को दफ्तर में शारीरिक संबंध बनाने की सलाह

जब भी काम से ब्रेक मिले तभी… राष्ट्रपति पुतिन क्यों दे रहे हैं रूसियों को दफ्तर में शारीरिक संबंध बनाने की सलाह

दुनिया का एक बड़ा हिस्सा इस समय घटती आबादी से परेशान हैं। इनमें चीन, जापान और रूस जैसे देश भी शामिल हैं। रूस में एक बड़ी आबादी बुढ़ापे की तरफ बढ़ रही है और युवा बच्चे पैदा नहीं कर रहे हैं। इससे देश के सामने एक बड़ा संकट पैदा हो रहा है।

 मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के युवाओं से कहा है कि काम के बीच मिलने वाले समय का इस्तेमाल शारीरिक संबंध बनाने के लिए करें। पुतिन ने रूसियों से अपील की है कि कार्यस्थलों पर दोपहर के भोजन और कॉफी ब्रेक के दौरान वक्त मिलने पर संबंध बनाएं। व्लादिमीर पुतिन ने देश की गिरती जन्म दर की वजह से गहराते संकट को दूर करने के प्रयास के तहत ये अपील की है। पुतिन ने कहा कि देश के सामने इस समय एक संकट है, हम आबादी की कमी से जूझ रहे हैं और इससे निपटने के लिए युवाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की तरफ ध्यान देना चाहिए।

मेट्रो की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस में प्रजनन दर यानी महिला के अपने जीवन में बच्चे पैदा करने की दर 1.5 है। एक देश की जनसंख्या को स्थिर बनाए रखने के लिए ये दर 2.1 होनी चाहिए। इससे कम होने पर आबादी घटने लगती है। ऐसे में रूस की आबादी तेजी से घट रही है। इसने देश की सरकार के सामने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। एक तरफ कम बच्चे पैदा कर रहे हैं तो दूसरी ओर यूक्रेन से युद्ध की वजह से भी बड़ी तादाद में रूसी युवाओं ने देश छोड़ा है, इसने संकट को और ज्यादा बढ़ा दिया है। इस तरफ ध्यान दिलाते हुए पुतिन ने लोगों से दफ्तरों में शारीरिक संबंध बनाने और ज्यादा बच्चे पैदा करने का आग्रह किया है।

आज रूसी लोगों के संरंक्षण का सवाल: पुतिन

पुतिन ने कहा कि रूसी लोगों का संरक्षण हमारी सर्वोच्च राष्ट्रीय प्राथमिकता है। रूस का भाग्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हममें से कितने लोग वहां होंगे। यह राष्ट्रीय महत्व का सवाल है और इसे हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। रूस की स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर येवगेनी शस्तोपालोव ने पुतिन की बात का समर्थन करते हुए कहा कि काम की वजह से बच्चे पैदा ना करने का बहाना लोग करते हैं, उनके लिए राष्ट्रपति ने सलाह दी है। उन्होंने कहा कि काम में बहुत व्यस्त होने की बात कहना एक बेकार बहाना है। ऐसा है तो आप ब्रेक के दौरान संबंध स्थापित कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button