दिल्ली

ज़ूम फोन अब भारत में उपलब्ध, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और व्यवसायों को अब भारत सरकार के दूरसंचार विभाग से लाइसेंस प्राप्त ज़ूम इंडिया के पहले क्लाउड फोन सॉल्यूशन की सुविधा

ज़ूम फोन अब भारत में उपलब्ध, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और व्यवसायों को अब भारत सरकार के दूरसंचार विभाग से लाइसेंस प्राप्त ज़ूम इंडिया के पहले क्लाउड फोन सॉल्यूशन की सुविधा

 

भारत, दिल्ली ज़ूम वीडियो कम्युनिकेशंस, इंक. ने आज भारत में अपने प्रमुख ज़ूम फोन की शुरुआत की घोषणा की। ज़ूम फोन सेवा अब भारत के महाराष्ट्र टेलीकॉम सर्कल (पुणे) में भारत के नेटिव फोन नंबरों के साथ उपलब्ध है। ज़ूम फोन बहुराष्ट्रीय कंपनियों और घरेलू व्यवसायों को उनकी फैली हुई हाइब्रिड वर्कफोर्स के लिए बेजोड़ सरलता और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करता है, साथ ही 50 से अधिक देशों और क्षेत्रों में वैश्विक कवरेज भी उपलब्ध कराता है।

 

 

 

देशी (नेटिव) फोन नंबरों का समर्थन महाराष्ट्र टेलीकॉम सर्कल (पुणे) से शुरू होगा, जिसके बाद कर्नाटक (बैंगलोर), तमिलनाडु (चेन्नई), आंध्र प्रदेश (हैदराबाद), मुंबई और दिल्ली टेलीकॉम सर्कल्स में इसका विस्तार किया जाएगा। इससे भारत के प्रमुख तकनीकी केंद्रों को कवर किया जाएगा।

 

ज़ूम इंडिया को अप्रैल 2023 में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग से यूनिफाइड लाइसेंस विद एक्सेस — ऑल/पैन इंडिया और लॉन्ग डिस्टेंस लाइसेंस प्राप्त हुआ। इसके बाद, ज़ूम इंडिया ने भारत में ज़ूम फोन के लिए अपना समर्पित घरेलू इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने और नियामक आवश्यकताओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया। इस प्रयास से ज़ूम को भारत में देशी (नेटिव) फोन नंबरों के साथ पहले लाइसेंस प्राप्त क्लाउड प्राइवेट ब्रांच एक्सचेंज सेवा की शुरुआत करने में मदद मिली है।

 

 

 

ज़ूम के प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग के प्रेसिडेंट वेल्चामी संकरलिंगम ने कहा, “ज़ूम का क्लाउड पीबीएक्स सेवा भारत के यूनिफाइड टेलीकॉम लाइसेंस की आवश्यकताओं को पूरा करता है, जो स्थानीय इंटरकनेक्शन इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने की मांग करता है। यह दिखाता है कि हम अपने ग्राहकों को एक विश्वसनीय सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने आगे कहा, “वैश्विक रूप से, ज़ूम फोन बाजार में लगातार विस्तार कर रहा है, और हमारे नवीनतम प्रस्ताव के साथ हम अपने नेतृत्व को फिर से स्थापित कर रहे हैं। यह भारत सहित हर बाजार में नियामक मानकों का पालन और सेवा उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय निवेशों के साथ विश्वसनीय क्लाउड सेवाओं की डिलीवरी करता है।”

 

 

एक सहज और परिचित इंटरफ़ेस के साथज़ूम फोन एक विश्वसनीय, सुरक्षित और फ्लेक्सिबल वॉयस कम्युनिकेशन सुविधाएं प्रदान करता है, जो ज़ूम वर्कप्लेस के साथ इंटीग्रेट होती हैं। यह लोकल टेलीफोनी सेवाएं प्रदान करता है और ज़ूम के मौजूदा भुगतान किए गए ग्राहकों के लिए एक ऐड-ऑन सेवा के रूप में उपलब्ध है। इसके जरिए ग्राहक अपने मौजूदा पीबीएक्स सॉल्यूशन को आसानी से बदल सकते हैं और अपने व्यावसायिक कम्युनिकेशनआवश्यकताओं को एक मंच पर समेकित कर सकते हैं।

 

 

 

ज़ूम के भारत और सार्क क्षेत्र के महाप्रबंधक और प्रमुख, समीर राजे ने कहा – “हम ज़ूम फोन को भारत में लॉन्च करके बहुत उत्साहित हैं, जिसे सबसे पहले महाराष्ट्र टेलीकॉम सर्कल (पुणे) में शुरू किया जाएगा। यह बहुराष्ट्रीय कंपनियों और स्थानीय व्यवसायों को सशक्त बनाएगा ताकि वे आधुनिक कार्यशैलियों का समर्थन कर सकें, कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ा सकें और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बना सकें। “ज़ूम फोन का लॉन्च भारतीय बाजार के प्रति ज़ूमकी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सफलता हमारी इस प्रतिबद्धता को दिखाती है कि हम एक भरोसेमंद मंच प्रदान कर रहे हैं, जो लोगों को जोड़ने में मदद करता है और हमारे ग्राहकों की असली व्यावसायिक समस्याओं का समाधान करता है।”

 

 

 

ज़ूम फोन में एआय कंपेनियन क्षमताएं भी जोड़ी गई हैं, जो कॉल प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाती हैं। उपयोगकर्ता पोस्ट-कॉल सारांश और अगले कदमों का अनुरोध कर सकते हैं, जिससे बातचीत पर ध्यान केंद्रित करने में आसानी होती है। ज़ूम फोन के माध्यम से वैश्विक और घरेलू संचार आवश्यकताओं को एक मंच पर पूरा करने की सु

विधा प्रदान की जाती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button