रीवाएग्रीकल्चर

धान उपार्जन के लिए 39407 किसानों ने कराया पंजीयन

धान उपार्जन के लिए 39407 किसानों ने कराया पंजीयन

 

रीवा  अनिल सिंह उर्फ राजू: . जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जाएगा। जिले भर में खरीदी केन्द्रों, कियोस्क सेंटर तथा किसान एप के माध्यम से धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। जिले में 5 अक्टूबर तक 39407 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। इस संबंध में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले ने बताया कि तहसील त्योंथर में 12609, मनगवां में 5840, तहसील हुजूर में 4748, सिरमौर में 3744, जवा में 3654, गुढ़ में 3125, सेमरिया में 2820, रायपुर कर्चुलियान में 1456 तथा तहसील हुजूर नगर में 1411 किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों द्वारा 64220 हेक्टेयर धान का रकबा दर्ज किया गया है। किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर से बढ़ाकर 14 अक्टूबर कर दी गई है। पंजीकृत किसानों के दर्ज किए गए रकबे का गिरदावरी के अनुसार राजस्व अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button