उत्तर प्रदेशराजनीति

अखिलेश यादव कांग्रेस के लिए तीसरी सीट छोड़ने को तैयार, सपा प्रमुख का संकेत देख कांग्रेस ने आज बुलाई बैठक

अखिलेश यादव कांग्रेस के लिए तीसरी सीट छोड़ने को तैयार, सपा प्रमुख का संकेत देख कांग्रेस ने आज बुलाई बैठक

विशाल समाचार संवाददाता यूपी 

यूपी में नौ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस को तीसरी सीट देने का संकेत दिया है। सपा प्रमुख की तरफ से मिले संकेतों के बाद कांग्रेस ने आज बैठक बुला ली है।

यूपी में नौ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सात सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस के लिए अलीगढ़ की खैर और गाजियाबाद यानी दो सीटें छोड़ी गई हैं। जबकि कांग्रेस पांच सीटें मांग रही थी। मतभेद बढ़ते देख अखिलेश कांग्रेस को एक और सीट देने का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि इस सीट पर सपा अपना प्रत्याशी वापस ले लेगी। सपा के रुख के बाद कांग्रेस ने बुधवार को बैठक भी बुला ली है।

 

यूपी में कांग्रेस की खिन्नता को देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज की फूलपुर सीट दे सकती है। अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा कांग्रेस का गठबंधन उपचुनाव में मिलकर लड़ेगा और सीटों पर बातचीत चल रही है। सपा ने फूलपुर से मुर्तजा सिद्दीकी को अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा रखा है। पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट भाजपा ने जीती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button