Uncategorized

राज्यपाल श्री पटेल का रीवा एयरपोर्ट पर किया गया आत्मीय स्वागत

राज्यपाल श्री पटेल का रीवा एयरपोर्ट पर किया गया आत्मीय स्वागत

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल विशेष विमान से अपने एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल श्री पटेल का जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक सेमरिया श्री केपी त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अजय सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल का कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, आईजी एमएस सिकरवार, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह तथा एसडीएम अनुराग तिवारी ने भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button