देशशिक्षा

अश्विनी वैष्णव बने रेल मंत्री, मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय

नईदिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। 43 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया है। इस दौरान 15 कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और लोजपा नेता पशुपति पारस को मंत्री बनाया गया है। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद समेत कई नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। मोदी सरकार की कैबिनेट विस्तार से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए यहां क्लिक www.vishalsamachar.com करें.
अश्विनी वैष्णव नए रेल मंत्री
पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय, टेक्सटाइल मंत्रालय और उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय दिया गया है। वहीं, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और आईटी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
पुरी को शहरी विकास और मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी को शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय और केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय को जोड़ा गया है। इसका प्रभार मनसुख मांडविया को दिया गया है।
(शाह को सहकारिता मंत्रालय का भी जिम्मा)
अमित शाह को केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ सहकारिता मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पास रखा है।
(सोनोवाल का चुना जाना गर्व की बात): सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लंबे समय के बाद हमें असम से कैबिनेट मंत्री मिला है और यह खुशी तब दोगुनी हो जाती है जब चुना गया व्यक्ति सर्बानंद सोनोवाल जैसा अनुभवी हो। केंद्रीय कैबिनेट में उत्तर-पूर्व के व्यक्ति का होना गर्व की बात है। हमारे पार अरुणाचल प्रदेश से किरण रिजिजू भी हैं।
(जो जिम्मेदारी दी गई है वह निभाऊंगी: शोभा करांदलाजे)
भाजपा सांसद शोभा करांदलाजे ने केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद कहा कि यह कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है क्योंकि मैंने मेरी पार्टी के लिए 30 साल काम किया है। मुझे एक जिम्मेदारी दी गई है और मैं काम करूंगी।
(हिमंत बिस्व सरमा ने दी सोनोवाल को बधाई)
असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोनोवाल को कैबिनेट में शामिल किए जाने पर बधाई दी है।
(केंद्रीय कैबिनेट में जगह पाना सम्मान की बात: आरसीपी सिंह)
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद कहा कि यह किसी भी नेता के लिए बड़े सम्मान की बात है। मैंने कई जिम्मेदारियां निभाई हैं, हम इसे भी पूरा करेंगे। केंद्र और राज्य, दोनों जगह सरकार आसानी से चलेगी।
(जनता के लिए काम करना जारी रखेंगे: अनुप्रिया पटेल)
अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी 2014 से एनडीए के साथ गठबंधन में है। मैंने राज्य स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर काम किया है लेकिन जो पोर्टफोलियो प्रधानमंत्री तय करेंगे, मैं उसके अनुसार काम करूंगी। अपना दल जनता के हित के लिए काम करना जारी रखेगा।
( पीएम मोदी ने दी नए मंत्रियों को बधाई)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैं सभी साथियों को बधाई देता हूं जिन्होंने आज शपथ ली और मंत्री के तौर पर उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल की कामना करता हूं। हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए और एक मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए काम करना जारी रखेंगे।’
(ये हैं मोदी सरकार के 28 नए राज्य मंत्री)
एल मुरुगन, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, नीतीश प्रमाणिक, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, भगवत कृष्णकाव कराद, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, शोभा करंदलाजे, महेंद्रभाई मुंजापारा, अजय कुमार, देव सिंह चौहान, भगवंत खुबा, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, सुभाष सरकार, जॉन बर्ला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button