ताजा समाचारमध्य प्रदेश

प्रभारी मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन

प्रभारी मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन

रीवा( मध्यप्रदेश) :अधिकारी कर्मचारी संगठन अपाक्स द्वारा स्थानीय मानस भवन में आयोजित समारोह के दौरान खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा राजेन्द्र शुक्ल, प्रदीप पटेल विधायक मऊगंज, अजय सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष, कमलजीत सिंह डंग विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थिति अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह संगठन आरक्षित वर्ग के हितों के लिए बनाया गया था, तब से यह संगठन आज तक कार्य कर रहा है, मेरा इस संगठन से प्रारंभ से ही संबंध रहा है। मैं समभाव के साथ कमजोर, गरीब, आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछडा वर्ग सहित अन्य वर्गों के हितों के लिए हर संभव प्रयास करूगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गरीब व आरक्षित संवर्ग के हित के लिये मैं सदैव तत्पर रहूंगा। कार्यक्रम को संगठन के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर अतिथियों को संघ का प्रतीक चिन्ह व शाल, श्रीफल भेटकर स्वागत किया गया। तदुपरांत संगठन द्वारा आरक्षित संवर्ग अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछडा वर्ग व अल्पसंख्यक कर्मचारियों के साथ – साथ इस वर्ग के छात्र छात्राओं के आवास व शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के निदान हेतु मांग पत्र भी सौपा गया।
संगठन के अध्यक्ष डा. आर.एन. पटेल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया तथा समारोह की पृष्ठभूमि पर संरक्षक व संस्थापक बी.पी. सिंह द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के सचिव मुन्नालाल रावत द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन ए.पी.एस. विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डा. आर.एन. पटेल ने किया। इस दौरान संतोष कुमार नीरज, राजाभैया प्रजापति, डॉ. विजयपाल सिंह, आर.पी. मुर्तिया, एम.आर. प्रजापति, डी.एन. पटेल, शाहिद परवेज, दिनेश प्रजापति, मुन्नालाल रावत, संजीव वर्मा डा. सुरेश सोनी, अच्छेलाल रावत, पी.के. नामदेव , रामसिया वर्मा, सुखलाल साकेत, राजमणि विश्वकर्मा, बी.एल. वर्मा, धीरेन्द्र सिंह, बलराम यादव, श्रीमती नीता कोल, एस.एन. कोल, बैजनाथ पटेल, श्रीमती रामबाई साकेत, स्नेहलता चौधरी, राजेन्द्र सिंह, असफाक अहमद, कलीम खान, निजाम हुसैन सिद्दीकी, खुर्शीद खान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button