मध्य प्रदेशरिपोर्ट

बीज एवं उर्वरक गुण नियंत्रण हेतु चलाया गया सघन अभियान

बीज एवं उर्वरक गुण नियंत्रण हेतु चलाया गया सघन अभियान

रीवा (मध्यप्रदेश):कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में जिले में बीज एवं उर्वरक गुण नियंत्रण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उप संचालक कृषि यूपी बागरी के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाई शुरू की गई है। इस अभियान के तहत अनुविभागीय कृषि अधिकारी प्रीति द्विवेदी, एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड रवीन्द्र सिंह करचुली द्वारा विपणन संघ, बीज निगम एवं निजी विक्रेताओं की दुकानों से बीज के 27 नमूने एवं उर्वरक के 15 नमूने लिए जाकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए है। विकासखण्ड अन्तर्गत 4 विक्रेताओं को गुण नियंत्रण आदेश के उल्लंघन का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विक्रेताओं को रेट तथा स्टाक सूची दुकान के बाहर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए है। अधिक कीमत पर बीज एवं उर्वरक विक्रय करने पर वैधानिक कार्यवाई की जायेगी। 

उल्लेखनीय है कि रीवा जिले में अब तक बीज के 137 नमूने, उर्वरक के 57 नमूने तथा कीटनाशक के 3 नमूने लिए जाकर नामित प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए है। जिसमें उर्वरक के 4 नमूने अमानक स्तर के पाये गये है। जिनके भण्डारण एवं वितरण पर प्रतिबंध लगाया जाकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है साथ ही उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button