
विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक गुढ़ से की सौजन्य भेट
रीवा (मध्य प्रदेश): विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम एक दिवसीय प्रवास पर शासकीय हेलीकाप्टर से प्रात: 10 बजे हवाई पट्टी चोरहटा पहुंचे। हवाई पट्टी पर विधानसभा अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह के निवास पर जाकर सौजन्य भेट की। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर पारस्परिक चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राहुल गौतम तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


