
अखिलेश से चार गुना बड़ा बजट पेश करेंगे सीएम योगी, लाडली बहना जैसी योजना का हो सकता है ऐलान
यूपी: केंद्रीय बजट 2025-26 पेश होने के बाद अब योगी सरकार इस साल का बजट पेश करने जा रही है. फरवरी के तीसरे सप्ताह में योगी सरकार साल 2025-26 का बजट पेश कर सकती है.
यूपी की योगी सरकार फरवरी के तीसरे सप्ताह में अपना बजट पेश कर सकती है. साल 2025-26 का यह बजट आठ लाख करोड़ का हो सकता है. वित्त विभाग बजट को अंतिम रूप देने की तैयारी में हैं. योगी सरकार के इस बजट में रोजगार से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रहेगा. इसके अलावा सरकार लाडनी बहना जैसी योजनाओं का ऐलान कर सकती है. योगी सरकार का दावा है कि 2025-26 का यह बजट अखिलेश सरकार से चार गुना बड़ा होगा.

