
जीव —जंतु कल्याण दिवस —सह— कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन अनुकूल नगर,खरका रोड निकट गौशाला चौक सीतामढ़ी में आयोजित किया गया।
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी
पशुपालन एवं डेयरी विभाग भारत सरकार एवं पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जीव —जंतु कल्याण दिवस —सह— कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन अनुकूल नगर,खरका रोड निकट गौशाला चौक सीतामढ़ी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किए गए उप विकास आयुक्त ,सीतामढ़ी श्री मनन राम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर प्रेम कुमार झा के द्वारा मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त महोदय के साथ मंचासीन सभी पदाधिकारी का स्वागत किया गया। डॉ झा के द्वारा पशुपालन विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आज के कार्यक्रम जीव —जंतु कल्याण दिवस— सह— कार्यशाला एवं प्रतियोगिता के संबंध में भी उन्होंने विस्तृत जानकारी साझा की। वही टेक्निकल सत्र में डॉक्टर अनिल ,डॉक्टर हिमांशु राज ,डॉक्टर पल्लवी ,डॉक्टर अरुण के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। डॉक्टर हिमांशु के द्वारा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के संबंध में विचार व्यक्त किया गया। डॉक्टर अनिल कुमार ने एंटी प्लास्टिक अभियान, रेबीज रोधी टीकाकरण की जानकारी दी।वही डॉक्टर पल्लवी ने ऑक्सीटोसिन के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में सभी प्राणियों के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने कहा कि पशु कल्याण के दिशा में प्रभावी कदम उठाना जरूरी है और पशु कल्याण हेतु आम जनमानस को और भी संवेदनशील रहना होगा। उन्होंने पशु कल्याण कानून के बारे में व्यापक प्रचार प्रचार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जीव जंतु कल्याण दिवस पशुओं की भावनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने का एक माध्यम है।साथ ही पशुपालन को व्यवसाय के तौर पर अपनाने का सभी पशुपालकों को उन्होंने सलाह दी।
उप विकास आयुक्त एवं अन्य विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया। कृषि,जीविका ,पशुपालन एवं अन्य विभागों से संबंधित स्टाल लगाए गए थे।कार्यक्रम के अंत में पशुओं के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी पशुओं को दुग्ध उत्पादन
एवं नस्ल
दो वर्ग में बांटा गया था। विभिन्न प्रखंड से कुल 33 पशुपालक प्रतिभागी पशुओं के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिए।निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में डॉक्टर रामेश्वर प्रसाद, डॉक्टर राकेश कुमार, डॉक्टर विशेश्वर प्रसाद एवं डॉ संतोष कुमार तिवारी ने भाग लिया।अंत में डॉक्टर कुशेश्वर चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉक्टर इकरामउल्ला, डॉ पवन कुमार, डॉक्टर शिशिर कुमार ठाकुर, श्री राम कुमार मिश्रा ,श्री अमित कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।