सीतामढ़ी

विभिन्न पंचायतों में जनता दरबार के माध्यम से आम —आवाम की समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

विभिन्न पंचायतों में जनता दरबार के माध्यम से आम —आवाम की समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

 

 

सीतामढ़ी विशाल समाचार विभिन्न पंचायतों में जनता दरबार के माध्यम से आम —आवाम की समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिन कर्मियों या पदाधिकारियों के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त हो रही हैं ,जांचोपरांत उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की जा रही है। इस क्रम में हाल ही में श्री रविंद्र कुमार राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय परिहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। रविंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय परिहार के विरुद्ध आमजन द्वारा गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया गया था। उनके द्वारा किए गए कृत्य सरकारी कर्मचारी वर्गीकरण नियमावली— 2005 के कंडिका —09(1)के विरुद्ध माना गया।

निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय पुपरी निर्धारित किया गया है। डीसीएलआर सदर को निर्देशित किया गया है कि रविंद्र कुमार के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं आरोपों के संबंध में विस्तृत जांच करते हुए प्रपत्र—‘क’अंचल अधिकारी परिहार से प्राप्त कर समर्पित करेंगे।

 

पूर्व में राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय रूनी सैदपुर,श्री पप्पू कुमार राम के भ्रष्ट आचरण, उनके विरुद्ध आम जनता से प्राप्त अनेकों शिकायतों एवं कार्य में लापरवाही को देखते हुए समाहर्ता सीतामढ़ी के द्वारा तात्कालिक प्रभाव से राजस्व कर्मचारी पप्पू राम को निलंबित किया गया था। राजस्व विभाग से संबंधित मिल रही शिकायतों के विरुद्ध लगातार कारवाई की जा रही है। इस संबंध में प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।

 

इस संबंध में दो राजस्व कर्मचारियों को निलंबित किया गया है जबकि कुछ के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने साफ संकेत दिया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह कोई भी अधिकारी या कर्मचारी हो। उन्होंने कहा है कि जनता से मिलने वाली शिकायतों के विरुद्ध जांचोपरांत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा, “प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शिता और जनता को समय पर न्याय दिलाना है।दोषियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button