कमिश्नर की अध्यक्षता में टीएल बैठक 14 फरवरी को
अल्प विराम परिचय कार्यशाला का होगा आयोजन
रीवा विशाल समाचार संवाददाता कमिश्नर रीवा संभाग बी.एस. जामोद की अध्यक्षता में 14 फरवरी प्रात: 10 बजे से टीएल बैठक का आयोजन किया गया है। टीएल बैठक के उपरांत संभागीय स्तरीय अधिकारियों के लिए राज्य आनंद संस्थान भोपाल के सौजन्य से अल्प विराम परिचय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया है। कार्यशाला में चयनित प्रतिभागियों को संस्थान की तरफ से प्रमाण भी प्रदान किये जायेंगे। बैठक में संभाग स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्यत: उपस्थिति के निर्देश दिये गये हैं।



