छठे एशिया इकॉनॉमिक डायलॉग का २० फरवरी से २२ फरवरी २०२५ दौरान पुणे में आयोजन
पुणे: भारतीय परराष्ट्र मंत्रालय और पुणे इंटरनॅशनल सेंटर (पीआयसी) के सहयोग से एशिया इकॉनॉमिक डायलॉग (एईडी) इस वार्षिक भू-अर्थशास्त्र परिषद का आयोजन २० फरवरी से २२ फरवरी २०२५ इस दौरान पुणे मैं किया गया है. इकोनॉमिक रेझिलियन्स ॲन्ड रिसर्जन्स इन ॲन इरा ऑफ फ्रॅगमेंटेशन इस संकल्पना पर केंद्रित एईडी २०२५ में ९ देशों के ४० वक्ता तीन दिन के १२ सत्रों में सहभाग लेंगे. इनमे ऑस्ट्रेलिया,इजिप्त,इंडोनेशिया,जपान,नेपाल,नेदरलँडस,सिंगापूर,साऊथ आफ्रिका और श्रीलंका जैसे 9 देशों के धोरणकर्ता, शिक्षणतज्ञ एवं उद्योग तज्ञ का सहभाग है. विविध स्तर से मंत्रियों के सहभाग के कारण, परिवर्तनकारक कल्पना और धोरणांओ पर चर्चा अधिक प्रभावशाली हो पायेगी.
गुरूवार,२० फरवरी के दिन उद्घाटन सत्र में एशिया इकोनॉमिक डायलॉग २०२५ के संयोजक और चीन एवं भूतान में भारत के पूर्व राजदूत तथा पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त ॲम्बेसिडर गौतम बंबावाले, केंद्रिय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री.पियुष गोयल इनसे बातचीत करेंगे. उसके बाद बायोकॉन ग्रुप के सभापति किरण मुजुमदार शॉ के साथ भारत के ग्राहक अर्थव्यवस्था के प्रतिष्ठित तज्ञ और लिलीपुट लँड – हाऊस मॉल इज ड्राइव्हिंग इंडियाज मेगा कन्झम्प्शन स्टोरी की लेखिका रमा बिजापूरकर भी बातचीत करेंगी. परिषद के आखरी दिन केंद्रिय रेल्वे,माहिती एवं प्रसारण,इलेक्ट्रॉनिक्स एवं माहिती तंत्रज्ञान मंत्री आश्विनी वैष्णव समारोप के लिए सहभाग दर्शायेंगे.
इस तीन दिन के परिषद में इकोनॉमिक रेझिलियन्स ॲन्ड रिसर्जन्स इन ॲन इरा ऑफ फ्रॅगमेंटेशन इस विषयपर चर्चा होगी. परिषद में चर्चा किए जाने वाले कुछ जरुरी भू-आर्थिक विषयों में कृत्रिम बुध्दिमत्ता,सायबर सुरक्षा,आफ्रिका का परिवर्तन,ब्ल्यू इकोनॉमी,आंतरराष्ट्रीय चलन व्यवस्था,सुक्ष्म,लघु,मध्यम उद्योग (एमएसएमई) और हवामान बदल इनका समावेश है.
इस परिषद में एआय और ऑटोमेशन के युग में नेतृत्व की पुनर्कल्पना,आफ्रिका का परिवर्तन – मदत से निवेश तक, सर्व्हायवल बिफोर सस्टेनेबिलिटी – ॲन अजेंडा फॉर धिस डेकेड,सायबर विषयपर सहकार्य – एक आर्थिक आवश्यकता, आंतरराष्ट्रीय चलन व्यवस्था – चुनौतियां एवं सुधारणा, एमएसएमई व्यापार को सक्षम बनाके सुप्त सामर्थ्य वास्तव में लाना और ब्ल्यू इकोनॉमी इन विषयोंपर फायरसाईड चॅटस और स्ट्रोक समावेश है. ये सम्मेलन केवल आमंत्रितों के लिए है.

