सीतामढ़ी

जिलाधिकारी रिची पाण्डेय के निर्देश पर बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, बाल श्रम से 13 बच्चों को करवाया गया मुक्त

जिलाधिकारी रिची पाण्डेय के निर्देश पर बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, बाल श्रम से 13 बच्चों को करवाया गया मुक्त

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी

बाल श्रम के खिलाफ जिलाधिकारी की अनूठी पहल : बाल श्रम मुक्त बनने की राह पर सीतामढ़ी जिला का डुमरा एवं पुनौरा थाना क्षेत्र

 

 

सीतामढ़ी : बाल श्रम पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी रिची पाण्डेय के निर्देशन में जिला प्रशासन, विशेष किशोर पुलिस इकाई सीतामढ़ी, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन ( बचपन बचाओ आंदोलन) की संयुक्त पहल से जिला के डुमरा एवं पुनौरा थाना क्षेत्र में वरीय पुलिस उपाधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई मो ० नजीब अनवर एवं वरीय उप समाहर्ता सह सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई प्रियंका कौशिक के संयुक्त मार्गदर्शन में बाल श्रम के खिलाफ गठित टीम ने बड़ी कार्यवाही की है । दरसल डीएम रिची

पाण्डेय को नाबालिग बच्चो से बाल श्रम करवाने की सूचना मिली थी जिसके उपरांत उन्होंने त्वरित कारवाई का निर्देश दिया। बाल श्रम के खिलाफ डुमरा एवं पुनौरा थाना क्षेत्र के अलग अलग प्रतिष्ठानों से कुल 13 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया है। इन मुक्त बच्चों को आगे की प्रक्रिया वी आवश्यक करवाई हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है साथ ही इन बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले नियोजकों के विरुद्ध डुमरा एवं पुनौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है । गौरतलब है कि बच्चों के अधिकार एवं उनके कल्याण की रक्षा हेतु जिला में बाल श्रम के खिलाफ डीएम के निर्देश पर हो रहे इस महत्वपूर्ण बदलाव से डुमरा एवं पुनौरा थाना क्षेत्र बाल श्रम मुक्त क्षेत्र बनने की राह पर है । इस संदर्भ में वरीय पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई मो० नजीब अनवर ने बताया की जिला प्रशासन, विशेष किशोर पुलिस इकाई सीतामढ़ी, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन ( बचपन बचाओ आंदोलन) के बीच सहयोगात्मक प्रयास बच्चों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है, बाल श्रम के खिलाफ निरंतर थाना क्षेत्र के दुकानों प्रतिष्ठानों में की जा रही कारवाई का उद्देश्य बच्चो को बाल श्रम से बचाने एवं समुदाय के सदस्यों के बीच जागरूकता पैदा कर बाल श्रम मुक्त थाना क्षेत्र की परिकल्पना साकार करना है । उन्होंने बताया की कुल 13 बच्चो को मुक्त करवाकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करवाया गया है कॉलिंसलिग उपरांत नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कारवाई की जाएगी, साथ ही बाल श्रम किसी भी हाल में थाना क्षेत्र के दुकान प्रतिष्ठानों में बर्दास्त नही किया जाएगा बाल श्रम करवाने पर प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाने में कविता कुमारी बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, पुनौरा थाना आत्मानंद कुमार , बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी डुमरा थाना, मुकुंद कुमार चौधरी, एसएपीओ , शिव शंकर ठाकुर एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन ( बचपन बचाओ आंदोलन) , रेखा कुमारी,सपना कुमारी प्रतिनिधि चाइल्ड हेल्पलाइन एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button