
उप मुख्यमंत्री ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
रीवा विशाल समाचार संवाददाता
. महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सपत्नि अपने गृह ग्राम ढेरा पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम ढ़ेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उप मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करके प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर चित्रकूट धाम के श्री युवराज स्वामी, बद्रीप्रपन्नाचार्य महाराज ने उप मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा विधायक श्री गिरीश गौतम, विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष नगर निगम रीवा श्री व्यंकटेश पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

