रीवा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उप मुख्यमंत्री 8 मार्च को करेंगे जनजातीय आनंद उत्सव का शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उप मुख्यमंत्री 8 मार्च को करेंगे जनजातीय आनंद उत्सव का शुभारंभ

विशाल समाचार संवाददाता रीवा

रीवा :  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को शाम 6 बजे जनजातीय आनंद उत्सव का शुभारंभ करेंगे। उत्सव का आयोजन कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में किया जा रहा है। समारोह में प्रवेश नि:शुल्क है। समारोह की अध्यक्षता सांसद श्री जनार्दन मिश्र करेंगे। समारोह में ग्वालियर की नृत्यांगना अपर्णा सराठे शाम 7 बजे कत्थक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद छतरपुर की लोक गायिका कविता शर्मा शाम 7.30 बजे बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति देंगी। समारोह में रात 8 बजे कल्याणी मिश्रा बघेली लोकगीतों की प्रस्तुति देंगी। समारोह में उज्जैन की गायिका स्नेहा गहलौत मालवी गीत तथा भोपाल की कलाकार मणिका पाण्डेय बनारसी ठुमरी एवं दादर की प्रस्तुति देंगी। समारोह का समापन रात 9 बजे होगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आमजनता से जनजातीय आनंद उत्सव कार्यक्रम से लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button