स्थानीय अवकाश 13 मार्च को
रीवा विशाल समाचार संवाददाता
. रीवा जिले में वर्ष 2025 के लिये घोषित अवकाश के तहत 13 मार्च को होलिका दहन पर स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश जिले के संपूर्ण सीमा क्षेत्र के शासकीय कार्यालयों तथा संस्थानों में प्रभावशील रहेगा। यह अवकाश जिले के कोषालय, उप कोषालय तथा बैंकों पर लागू नहीं होगा।



