पूणे

पार्किन्सन्स दिन के अवसर पर पुणे के केईएम हॉस्पिटल में विशेष कार्यक्रम  

पार्किन्सन्स दिन के अवसर पर पुणे के केईएम हॉस्पिटल में विशेष कार्यक्रम  

मरीजों के तरफ से नृत्य-गायन के सादरीकरण के द्वारा जनजागृती

 

पुणे: पुणे के केईएम हॉस्पिटल में जागतिक पार्किन्सन्स दिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में पेशंट सपोर्ट ग्रुप के लगभग १०० सदस्यों ने नृत्य-गायन के सादरीकरण द्वारा जनजागृती की. इस समय मरीजों ने सपोर्ट ग्रुप के साथ जोड़े जाने के बाद अनुभव और उससे जीवन में हुए बदलाव के बारे में अपना मनोगत व्यक्त किया.

 

पार्किन्सन डिसीज सपोर्ट ग्रुप प्रोग्राम यह बीकेपी-पीडीएमडीएस के माध्यम से भारत के अनेक केंद्रो के द्वारा विनाशुल्क चलाया जाता है. यह बहुआयामी स्वरूप का कार्यक्रम है जिस में मुख्य रूप से ऑक्युपेशनल और स्पीच थेरपी, शारीरिक व्यायाम (फ़िजिओथेरपी), लाफ्टर थेरपी, डान्स और म्युझिक, मूव्हमेंट थेरपी इसके साथ उचित पोषण, योग-प्राणायाम, वरिष्ठ नागरिको में सामान्य रूप से दिखने वाले अन्य मेंदूविषयक बीमारिओं पर डॉक्टर्स के व्याख्यान और जागरूकता सत्र के द्वारा उचित मार्गदर्शन किया जाता है. यह उपक्रम बीकेपी – पीडीएमडीएस के प्रशिक्षित व्यक्तीयो के द्वारा विनाशुल्क आयोजित किया जाता है. पुणे में यह उपक्रम केईएम हॉस्पिटल और दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल के पेशेंट सपोर्ट ग्रुप के माध्यम से चलाया जाता है.

 

इस दौरान केईएम हॉस्पिटल के मुख्य कामकाज अधिकारी डॉ. राकेश शहा, केईएम हॉस्पिटल के मेंदूविकारतज्ञ डॉ. धैर्यशील सस्ते, केईएम हॉस्पिटल के न्यूरोसायन्सेस विभाग की समन्वयक और न्यूरो सायकॉलॉजिस्ट जेनिन गार्डा, केईएम एवं डीएमएच सपोर्ट ग्रुप के फिजिओथेरपिस्ट और समन्वयक डॉ. निकिता छाजेड और वॉलेंटिअर संपदा पाध्ये इत्यादी मान्यवर उपस्थित थे.इस मौके पर मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए बी.के.पारेख इनकी पत्नी भारती पारेख और बेटी बिजल ठक्कर उपस्थित थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button