अधिकारी टीएल पत्रों का तत्काल प्रतिवेदन दें – कलेक्टर
रीवा विशाल समाचार कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि टीएल पत्रों का तत्काल प्रतिवेदन दें। शासन द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण निर्देश तथा उच्च प्राथमिकता की योजनाओं से जुड़े पत्रों को तय समय सीमा में कार्यवाही के लिए निर्दिष्ट किया जाता है। विभागीय गतिविधियों से जुड़े तथा कई संवेदनशील विषयों के पत्र भी समय सीमा में कार्यवाही के लिए दर्ज किए जाते हैं। सभी अधिकारी टीएल पत्रों का तत्काल प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें। टीएल पत्रों पर निर्देशों के अनुसार तय समय सीमा में समस्त कार्यवाहियाँ सुनिश्चित करें। समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत न करने के कारण कई विभागों के पत्र कार्यवाही के लिए टीएल सूची में लंबित हैं। इनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें।
