वित्त वर्ष ‘25 में पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़े उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री में हुई 95% की शानदार वृद्धि
पालतू जानवरों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन, सौंदर्य प्रसाधन और टॉयलेटरी के प्रति बढ़ती रुचि का कारण ऑर्डर वॉल्यूम बढ़ा है ~
~ डॉग एंड कैट ब्रॉथ, चिकन स्टिक, बेकन स्ट्रिप्स, डीशेडिंग कंडीशनर, सीरम, डीप क्लीनिंग शैंपू और ट्रिमर जैसे उत्पादों की अधिक मांग है~
राष्ट्रीय: देश भर में घर में पालतू पशु रखने के बढ़ते चलन के बीच भारतीय उपभोक्ताओं के बीच इनकी देखभाल से जुड़े उत्पाद तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं। भारत में इस साल के राष्ट्रीय पालतू पशु दिवस के जश्न के बीच यूनिकॉमर्स ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़े उत्पादों की खरीदारी के रुझान का खुलासा किया है।
यूनिकॉमर्स के प्लेटफॉर्म पर हुई खरीदारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 की तुलना में वित्त वर्ष ‘25 में पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़े उत्पादों के लिए ऑनलाइन ऑर्डर की मात्रा में 95% की वृद्धि हुई है, जिससे स्पष्ट है कि इस खंड का तेज़ी से उभार हुआ है।
पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़े उत्पादों में इनके खाद्य पदार्थ – नियमित भोजन और विशेष आहार आइटम, निवारक देखभाल उत्पाद और दवाइयां, पालतू जानवरों के कपड़े और सहायक उपकरण, खिलौने और ग्रूमर शामिल हैं।
नए दौर के डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड के नेतृत्व में, पालतू जानवरों के लिए प्रीमियम और ज़रूरत के मुताबिक तैयार समाधान की पेशकश करने वाले नए उत्पादों के प्रवेश के साथ पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़े ऑनलाइन बाज़ार का तेज़ी से विस्तार हुआ है, जिसमें कुत्ते, बिल्ली, मछली और पक्षी शामिल हैं। यूनिकॉमर्स के विश्लेषण में कुछ लोकप्रिय उत्पादों पर प्रकाश डाला गया है जो हाल ही में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पेश किये गए हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक और आर्गेनिक पालतू भोजन, चिकित्सीय (थेराप्यूटिक) खाद्य पदार्थ शामिल हैं जिनमें प्रोबायोटिक, ओमेगा फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे सप्लीमेंट होते हैं। इससे पता चलता है कि पालतू जानवरों के मालिक अपने पालतू जानवरों के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले, पालतू पशुओं के लिए विशिष्ट उत्पादों की मांग बढ़ी है।
यूनिकॉमर्स भारत के कुछ प्रमुख पालतू जानवरों की देखभाल करने वाले ब्रांडों को अपने कारोबार से जोड़ा हुआ है जिनमें ज़िग्ली, स्प्लूट, जस्ट डॉग्स, पेटवाले, पेट स्नग्स, पॉपूरी, पेटएज और पॉपुलर पेट्स शामिल हैं।
विभिन्न पालतू ब्रांड प्रौद्योगिकी की मदद से अपने ग्राहकों के लिए व्यक्तिगत खरीदारी के अनुभव के साथ-साथ उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करने के लिए अपनी ब्रांड वेबसाइटों का लाभ उठा रहे हैं। इनमें पालतू पशुओं के कस्टम-मेड कपड़े, पट्टे और कॉलर, नेम टैग, कस्टम बेडिंग और मैट जैसे उत्पाद शामिल हैं। कई ब्रांड सदस्यता-आधारित सेवाएं भी प्रदान करते हैं, नियमित आधार पर अनुकूलित आहार प्रदान करते हैं, चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करते हैं, और पालतू जानवरों के लिए अन्य पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते हैं। विश्लेषण से पता चलता है कि पालतू पशुओं के मालिक (पेट पैरेंट) ऑनलाइन मार्केटप्लेस की तुलना में ब्रांड वेबसाइटों पर अधिक खरीदारी कर रहे हैं।
एक अन्य महत्वपूर्ण बात यह है कि वित्त वर्ष ‘25 के दौरान साल-दर-साल के आधार पर ब्रांड वेबसाइटों ने प्रीपेड ऑर्डर वॉल्यूम में 300% से अधिक की वृद्धि, जबकि ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने उसी अवधि के दौरान कैश-ऑन-डिलीवरी (सीओडी) में 200% से अधिक की वृद्धि दर्ज की।
जानवर पालने का यह चलन अब केवल अमीर और उच्च आय वाले पेशेवर वर्ग तक सीमित नहीं है, जो कई पालतू जानवर रखने के शौकीन हैं। इसे मध्यम आय वर्ग, मिलेनियल और जेन-ज़ेड समूहों के पालतू जानवरों के प्रेमियों द्वारा भी आगे बढ़ाया जा रहा है।
जानवरों को पालने की यह संस्कृति महानगरीय और टियर- 1 शहरों से आगे बढ़ रही है, जहां वित्त वर्ष ‘25 के दौरान ऑर्डर वॉल्यूम में 120% से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई। टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी क्रमशः 75% और 60% से अधिक की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज हुई, जो इन क्षेत्रों में प्रीमियम पालतू उत्पादों में ग्राहकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।
वित्त वर्ष 2025 के दौरान महानगरीय और टियर-1 शहरों में बड़ी मांग वाले क्षेत्रों में मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली, हैदराबाद और गुड़गांव शामिल हैं, इसके बाद इंदौर, नागपुर, सूरत, राजकोट, वडोदरा और लखनऊ जैसे टियर-2 शहर शामिल हैं। जिन टियर-3 शहरों में पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़े उत्पादों की मांग में वृद्धि देखी गई, उनमें ठाणे, पंजिम, एर्नाकुलम, गांधी नगर, उडुपी और रूपनगर शामिल हैं।
ज़िग्ली के आईटी हेड अंकुर गुप्ता ने कहा, “ज़िग्ली को सही मायने में भारत का पहला ओमनीचैनल पेट केयर प्लेटफॉर्म होने पर गर्व है। जानवर पालने का रुझान बढ़ने के बीच, हम आज के दौर के परिवारों के लिए सहज, एंड-टू-एंड अनुभव प्रदान करने में प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी) को प्रमुख मददगार के रूप में देखते हैं। यूनिकॉमर्स के साथ हमारी साझेदारी परिचालन दक्षता को बढ़ाकर और हर ग्राहक के लिए खरीदारी के बाद की यात्रा को आसान बनाकर इस प्रतिबद्धता को दृढ़ करती है।“
जस्ट डॉग्स के संस्थापक, आशीष एंथनी ने कहा, “हम पालतू जानवरों मालिकों के लिए समुदाय का निर्माण कर रहे हैं ताकि उन्हें अपने पालतू जानवरों की ज़रूरतों के बारे में जानने और समझने में मदद मिल सके। हमारे व्यवसाय में टेक्नोलॉजी के साथ, हम अपने ग्राहकों की बढ़ती ज़रूरतों को सहजता से पूरा करने के लिए अपने ओमनीचैनल के परिचालन का विस्तार कर रहे हैं। यूनिकॉमर्स हमारे ऑनलाइन परिचालन और देश भर में हमारे उत्पादों की स्वचालित पूर्ति (ऑटोमेटेड फुलफिल्मेंट) सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
यूनिकॉमर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, कपिल मखीजा ने पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़े उद्योग में उभरते रुझानों के बारे में बात करते हुए कहा, “हम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़े उत्पादों में बढ़ती उपभोक्ता रुचि को देखकर रोमांचित हैं। हमारी प्रौद्योगिकी विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले ब्रांडों के लिए एक सहायता प्रणाली के रूप में काम करती है, जिससे इस उभरते बाज़ार की गतिशीलता में विकास और उपभोक्ता विश्वास सुनिश्चित होता है।”


