सीतामढ़ी

उप मुख्यमंत्री— सह —कृषि मंत्री बिहार सरकार, श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई

उप मुख्यमंत्री— सह —कृषि मंत्री बिहार सरकार, श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता

उप मुख्यमंत्री— सह —कृषि मंत्री बिहार सरकार, श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए। कृषि विभाग के समीक्षा क्रम में माननीय मंत्री द्वारा संचालित योजनाओं का और पारदर्शी एवं गुणवतापूर्ण क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया गया है।संचालित योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन निमित कृषि मंत्री ने जिला कृषि पदाधिकारी को सभी कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार एवं अन्य संबंधित कर्मियों के साथ बैठक आयोजित कर संचालित कृषि संबंधित विभिन्न योजनाओं के विस्तृत समीक्षा का निर्देश दिया है। समीक्षा क्रम में कृषि कार्य हेतु यूरिया की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता बरते ताकि इसका लाभ जिले के किसानों को मिल सके।

बैठक में उपस्थित उर्वरक के थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक पर बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो डीलर कार्य में शिथिलता व्रत रहे हैं तत्काल उनके लाइसेंस रद्द करने की दिशा में कार्रवाई की जाए एवं नए डीलर लाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अच्छा काम करने वाले पुरस्कृत किए जाएंगे। सभी खुदरा दुकानों पर रेट चार्ट का बैनर लगाने का निर्देश दिया गया। प्रतिबंधित कीटनाशकों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। यदि इसकी बिक्री की बात संज्ञान में आती है तो विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में किसने को बिना परेशानी के विद्युत कनेक्शन देने का निर्देश दिया गया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि कि इसे पूरी गंभीरता से लें और इस दिशा में गंभीर प्रयास करें ताकि किसानों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।वहीं बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में उदारता बरते। माननीय मंत्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर करते हुए कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में गंभीर प्रयास करें।

 

खनन विभाग की समीक्षा के क्रम में अवैध खनन और परिवहन पर पूर्ण रोकथाम लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी कार्य विभागों को अपने अंतर्गत संचालित योजनाओं में वैध चालान से ही खनिज आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया अन्यथा संबंधित संवेदक के विरूद्ध 25 गुना दंड निर्धारित करने का निर्देश दिया गया।जिला खनन पदाधिकारी को कार्य विभागों में व्यवहृत लघु खनिज का चालान जांच करने का निर्देश दिया गया।उप मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि साधारण मिट्टी के निजी उपयोग पर कोई रॉयल्टी नहीं वसूली जाएगी।अगर रैयतों द्वारा मिट्टी का बिक्री, व्यवसाय किया जाता है तो उनसे रॉयल्टी की वसूली की जाएगी। खनन क्षेत्र, कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर को चिन्हित कर अधिक से अधिक रोजगार निर्माण करने का निर्देश दिया गया। नाप—तोल के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने दायित्व के निर्माण में पूरी गंभीरता बरते।कार्य में कोताही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कृषि यांत्रीकरण योजना, जैविक खेती प्रोत्साहन योजना,भंडार गोदाम निर्माण योजना, रवि 2024 —25 में विभिन्न उर्वरकों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना सहित जिला उद्यान कार्यालय, आत्मा सीतामढ़ी, लघु सिंचाई विभाग, जिला पशुपालन विभाग, जिला सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग, जिला गव्य विकास तथा अन्य विभागों की समीक्षा की गई एवं यथोचित निर्देश दिए गए। माननीय मंत्री कला संस्कृति एवं युवा विभाग श्री मोतीलाल प्रसाद, माननीय सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर, सदर विधायक श्री मिथिलेश कुमार, बथनाहा विधायक श्री अनिल कुमार,सचिव कृषि विभाग संजय कुमार अग्रवाल, निदेशक कृषि विभाग नितिन कुमार सिंह ,प्रबंध निदेशक बिहार राज्य बीज निगम श्री निर्मल कुमार,सहित कृषि विभाग के राज्य स्तरीय वरीय पदाधिकारी एवं कृषि विभाग के साथ अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button