इटावा

फार्मर रजिस्ट्री / किसान कार्ड बनवाए किसान

फार्मर रजिस्ट्री / किसान कार्ड बनवाए किसान

विशाल समाचार संवाददाता इटावा 

भारत सरकार द्वारा संचालित एग्री स्टेट योजना अंतर्गत जनपद के समस्त कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री किसान कार्ड बनाए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन जनपद के समस्त ग्राम पंचायतो में किया जा रहा हैं आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में उप जिलाधिकारी सैफई एवं कृषि विभाग से उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी के द्वारा ग्राम बिरौली बैदपुर विकासखंड सैफई तहसील सैफई में फार्मर रजिस्ट्री कैंप/ चौपाल लगाई गई चौपाल में जिलाधिकारी महोदय द्वारा किसानों को फार्मर रजिस्ट्री किसान कार्ड के लाभ के बारे में विस्तार से बताया पी एम किसान सम्मान निधि, खाद, बीज ,दवाओं, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जमीन खरीदने बेचने आदि का आपके फार्मर आई डी भूमि अंकित के आधार पर होगी ये सारा डेटा कंप्यूटर मे फीड रहेगा जिन किसानों की बरासत दर्ज हुयी उकने फार्मर आई डी बनने मे दिक्कत आ रही है उसका समाधान जल्द कर लिया। जिलाधिकारी द्वारा चौपाल में उपस्थित किसानों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारी को समाधान हेतु निर्देश दिए जायेगा महोदय द्वारा जनपद के सभी कृषक बंधुओ से अपील की वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री किसान कार्ड अवश्य बनवाने इसके साथ ही जिन कृषक परिवारों का राशन कार्ड नहीं बना है वह परिवार की अपनी फेमिली आई डी अवश्य बनवा लें अन्यथा भविष्य में सरकार द्वारा जन हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से वंचित हो सकते हैं

श्री आर एन सिंह उप कृषि निदेशक इटावा द्वारा ग्राम चौपाल में उपस्थित समस्त किसानों से अनुरोध किया हैं कि जो किसान अपने खेत में हरी खाद हेतु ढैचा विकास खंड सैफई में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार अपना आधार और खतौनी ले जाकर बीज प्राप्त कर सकते है। उप जिला अधिकारी सैफई द्वारा फार्मर रजिस्ट्री हेतु अवशेष कृषकों की सूची चौपाल में उपस्थित किसानों के मध्य पढ़ी गईं जिसमें आज 45 किसानों की किसान आई डी बनाई गई। साथ ही जिस किसान की विरासत होनी हैं उन किसानों को कैसे विरासत हेतु आवेदन कैसे उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गईं। चौपाल जिला कृषि अधिकारी, तहसील के तहसीलदार, राजस्व निरीक्षण,लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button