
जिलाधिकारी महोदय द्वारा आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा -जिलाधिकारी महोदय द्वारा आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए साथ ही साथ उन्होंने यह भी अवगत कराया की बालिकाओं के साथ घर जैसा ही माहौल रखा जाए उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने भोजनालय में जाकर खाने की गुणवत्ता को परखा एवं निर्देश दिए कि खाने में किसी भी प्रकार की कोई कटौती नहीं होनी चाहिए खाना प्रतिदिन मीनू के हिसाब से बदलकर ही बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान मौके पर 92 छात्राएं उपस्थित मिली। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर के अंदर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उक्त अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

