
एसएसपी इटावा के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा स्थित सभागार मे एसजेपीयू एवं थाना एएचटी की समीक्षा बैठक कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा में आज दिनांक 29.04.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा श्री सुबोध गौतम की अध्यक्षता मे रिजर्व पुलिस लाइन इटावा स्थित सभागार में एसजेपीयू एवं थाना एएचटी की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक संपन्न हुई । बैठक के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशानुसार बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, बाल विवाह व गुमशुदा बालक/बालिका(धारा 137(2)/बीएनएस), शासन द्वारा जारी पत्र में पॉक्सो अधिनियम 2012,जे0जे0 एक्ट 2015 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण नियमावली 2020 से संबंधित दिशा-निर्देशों को उपस्थित पुलिस/बाल कल्याण अधिकारीगणों एवं अन्य को अवगत कराया गया ।
बाल कल्याण समिति इटावा द्वारा थानों पर नियुक्त पुलिस बाल कल्याण अधिकारीगण कों आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया एवं बालक/बालिकाओं पर होने वाले अन्य अपराधों की रोकथाम हेतु विचार -विमर्श किया गया ।
इस दौरान बाल कल्याण समिति, महिला कल्याण विभाग,प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना जनपद इटावा, जी0आर0पी0 इटावा,महिला थाना / एस0जे0पी0यू0 के साथ-साथ सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।



