इटावा

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अवगत कराया कि प्रदेश के कौशल प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोडने हेतु एक महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान आनलाइन आवेदन हर खंड विकास भवन में आयोजित किया जाएगा 

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अवगत कराया कि प्रदेश के कौशल प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोडने हेतु एक महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान आनलाइन आवेदन हर खंड विकास भवन में आयोजित किया जाएगा 

इटावा विशाल समाचार संवाददाता

– जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अवगत कराया कि प्रदेश के कौशल प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोडने हेतु एक महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सी०एम०युवा) मिशन मोड में प्रारम्भ किया गया है। इस योजना का शुभारम्भ मा० मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा यू०पी० दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 24 जनवरी 2025 को किया गया है। इस योजना के अमार्गत अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र www.msme.up.gov.in पर ऑनलाइन कराया जाना है। योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त विकास खण्डों में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार एवं आवेदन हेतु कैम्पों का आयोजन किया जाना है अतः जिला स्तरीय तथा ब्लॉक स्तरीय समस्त कार्यालयों में सी०एम०युवा योजना की एक हेल्प डेस्क की भी स्थापना करायें जिसमें एक कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा एक कार्मिक जिसे सी०एम०युवा योजना की जानकारी हो, की नियुक्ति करेंगे। ये कर्मचारी जन सामान्य को योजना की जानकारी एवं इच्छुक व पात्र व्यक्तियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाने का कार्य संपादित करेंगे तथा जनपद स्तर पर सी०एम०युवा इटावा के नाम से एक व्हॉट्सअप ग्रुप बनाया गया है, इस ग्रुप पर प्रतिदिन भरने वाले फार्म की सूचना/ संख्या से अवगत करायेंगे।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का विवरण- पात्रता की शर्तें- आयु सीमा 21 से 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 8 पास, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की अधिकतम रु० 5 लाख तक की परियोजनाओं पर बिना ब्याज, गारन्टी मुक्त एवं 10 प्रतिशत अनुदान की सुविधा।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत कैम्प विवरण- विकास खण्ड का नाम एवं दिनांक व समय निम्नलिखित है- 01. खण्ड विकास अधिकारी, बसरेहर- 01.05.2025, 11 बजे से 4 बजे तक, 02. खण्ड विकास अधिकारी, जसवन्तनगर- 09.05.2025, 11 बजे से 4 बजे तक, 03. खण्ड विकास अधिकारी, सैंफई- 16.05.2025, 11 बजे से 4 बजे तक, 04. खण्ड विकास अधिकारी, ताखा- 23.05.2025, 11 बजे से 4 बजे तक, 05. खण्ड विकास अधिकारी, भर्थना- 06.06.2025, 11 बजे से 4 बजे तक, 06. खण्ड विकास अधिकारी, महेबा- 13.06.2025, 11 बजे से 4 बजे तक, 07. खण्ड विकास अधिकारी, बढ़पुरा- 20.06.2025, 11 बजे से 4 बजे तक, 08. खण्ड विकास अधिकारी, चकरनगर- 27.06.2025, 11 बजे से 4 बजे तक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button