
राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर जागरूकता हेतु प्रभात फेरी का आयोजन
सीतामढ़ी (विशाल समाचार संवाददाता
राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर विभागीय निर्देशानुसार, जिला प्रशासन एवं श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पीएम श्री कमला बालिका उच्च विद्यालय डुमरा की छात्राओं द्वारा जागरूकता हेतु प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रथम संस्था एवं अदिथी संस्था ने सहयोग प्रदान किया। प्रभात फेरी को डीडीसी मनन राम, श्रम अधीक्षक रमाकांत एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमरुल होदा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह फेरी शंकर चौक, महिला कॉलेज, समाहरणालय परिसर तथा न्यायालय परिसर होते हुए गुजरी और छात्राओं ने बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाने वाले नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।

छात्राओं द्वारा लगाए गए प्रमुख नारे:
“हर बच्चे को दो शिक्षा का अधिकार, तभी बनेगा देश महान”
“बचपन मत मुरझाने दो – बच्चों को मुस्काने दो”

कार्यक्रम का समापन विद्यालय प्रांगण में एक सभा के रूप में हुआ, जिसमें डीडीसी मनन राम, श्रम अधीक्षक रमाकांत, प्रधानाध्यापक कमरुल होदा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चन्द्र नाथ राम, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सहित अन्य वक्ताओं ने बाल श्रम के खिलाफ सामाजिक जागरूकता और कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कार्यालय कर्मी निशांत प्रेम, राज कुमार शिक्षक राम नारायण पासवान, राम नरेश प्रसाद, रंधीर सिंह, विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य तथा प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, बीरेंद्र कुमार, एवं अदिथी संस्था से मनीष कुमार, अर्पणा कुमारी, माधुरी कुमारी, गुंजा कुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।



