
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आज जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की प्रगति को लेकर बैंकों के क्षेत्रीय प्रमुखगण के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
इटावा विशाल समाचार संवाददाता
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आज जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की प्रगति को लेकर बैंकों के क्षेत्रीय प्रमुखगण के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
जिसमें उन्होंने उपस्थित सभी बैंकर्स से कहा कि सभी पेंडिंग सैंक्शन डिस्पर्स किए जाएं। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को लोन दिया जाए, जिससे एम0एस0एम0ई0 सेक्टर में मजबूती आएगी। उन्होंने कहा कि प्रयास करें कि पात्र लोगों को चिन्हित किया जाए एवं उन्हें योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने सेंट्रल बैंक से कहा की पेंडिंग सभी सैंक्शन बांट दिए जाएं। उन्होंने बैंकों में लोन भुगतान न होने की दिक्कतों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि लोन देने से पहले व्यक्ति की लायबिलिटी देखी जाए। उन्होंने पी0एन0बी0 को भी निर्देशित करते हुए कहा कि मंजूरी प्राप्त सभी पेंडिंग लोन का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक में स्टाफ कम हो जाने के कारण सभी के कार्य निर्धारित कर दिए जाएं जिससे कार्य जल्दी हो सके एवं कार्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक बहुत अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट लेवल पर बड़ा कैंप लगाया जाए जिससे योजना का प्रचार प्रसार हो सके। उन्होंने कहा कि बैंक मेला लगाया जाए जिसमें सभी बैंकर्स सम्मिलित हो और लोगों को योजना के बारे में अवगत कराएं। उन्होंने कहा ऑटो डीलर्स को बुलाकर उनको योजना का सुझाव दिया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में ब्यूटी पार्लर वाली महिलाओं पर योजना को लेकर फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि लोन रिनुअल के लिए किसान सम्मेलन मेले में इसका प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने उपस्थित बैंकर्स से कहा कि यह एक सरकारी योजना है सभी अपने यहां दिए गए टारगेट के अनुसार इसे पूर्ण करें।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, एल0डी0एम0 सहित सभी बैंकर्स उपस्थित रहे।


