इटावा

अवैध रुप से धन व संपत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए लगभग 17,07,910/-रु0 ( सत्तरह लाख सात हजार नौ सो दस रुपये) कीमत की संपत्ति को किया गया कुर्क

अवैध रुप से धन व संपत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए लगभग 17,07,910/-रु0 ( सत्तरह लाख सात हजार नौ सो दस रुपये) कीमत की संपत्ति को किया गया कुर्क

 

इटावा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर क़ड़ी कार्यवाही करते हुये आपराधिक कार्यों मे संलिप्त रहकर एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप कारित कर अवैध रुप से धन व संपत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए लगभग 17,07,910/-रु0 ( सत्तरह लाख सात हजार नौ सो दस रुपये) कीमत की संपत्ति को किया गया कुर्क ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरूद्व निरोधात्मक कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बलरई पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।

संक्षिप्त विवरण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देंशो के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बलरई द्वारा गिरोह बनाकर फर्जी तरीके से समाज विरोधी क्रियाकलाप एवं आपराधिक कार्यों मे संलिप्त रहकर धन एवं सम्पत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्त 1. सत्येन्द्र यादव पुत्र जोरसिंह निवासी ग्राम गंगदासपुर मौजा मामन हिम्मतपुर थाना ऊसराहार जिला इटावा के विरुद्ध थाना जसवन्तनगर पर मु0अ0स0 78 / 24 धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम पंजीकृत कराया गया था । जिसकी विवेचना निरीक्षक श्री बलराम मिश्रा प्रभारी थाना बलरई द्वारा ग्रहण कर सम्पादित की गयी, विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि अभियुक्त द्वारा अपराध एव समाज विरोधी क्रियाकलाप कर काफी संपत्ति अर्जित की गई है । जिसके तहत अभियुक्त के विरूद् गैगस्टर एक्ट की धारा 14(1) की कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी ।

जिसके क्रम के जिलाधिकारी इटावा द्वारा उक्त अभियुक्त की संपत्ति को जब्त करने के आदेश निर्गत किये गये थे । जिसके अनुपालन मे आज दिनांक 02.05.2025 को राजस्व व थाना बलरई पुलिस एवं थाना ऊसराहार पुलिस पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की अवैध रुप से अर्जित सम्पत्ति से निर्मित 17,07,910/-रु0 ( सत्तरह लाख सात हजार नौ सो दस रुपये) कीमत की संपत्ति को किया गया कुर्क ।*

अभियुक्त का नाम/पता

1. सत्येन्द्र यादव पुत्र जोरसिंह निवासी ग्राम गंगदासपुर मौजा मामन हिम्मतपुर थाना ऊसराहार जिला इटावा ।

कार्यवाही मे शामिल टीम-01. श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय जसवन्तनगर

2.प्र0नि0 बलराम मिश्रा थाना बलरई

3.नि0अपराध रमेश कुमार थाना बलरई

4.उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार थाना बलरई मय पुलिस टीम ।

5. थानाध्यक्ष ऊसराहार मय फोर्स

द्वितीय टीम

1.नायब तहसीलदार ताखा मय राजस्व टीम मय टीम ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button