रीवा

जिले भर में मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव लाड़ली लक्ष्मी पथ पर की गई वॉल पेंटिंग

जिले भर में मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव,लाड़ली लक्ष्मी पथ पर की गई वॉल पेंटिंग

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता.

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव जिले भर में मनाया गया। जिले की सभी परियोजनाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के तहत रीवा शहर में लाड़ली लक्ष्मी पथ पर बालिकाओं ने दीवार पर स्लोगन लिखे और वॉल पेंटिंग भी की। उत्सव कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता का आयोजन किया गया। इस दौरान नवजात बालिकाओं की माताओं का सम्मान किया गया। साथ ही नृत्य, मेहंदी और गायन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के तहत पौधारोपण भी लाड़ली बालिकाओं द्वारा किया गया। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम में लाड़ली बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। लाड़ली क्लब की बालिकाओं द्वारा बेटियों के संबंध में अपने विचार और अनुभव भी व्यक्त किए गए। आंगनवाड़ी केन्द्र डेल्ही क्रमांक 5, बगढा दुबे क्रमांक 2 सहित अन्य केन्द्रों में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button