
पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण एवं समीक्षा हेतु जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूति की गई।
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण एवं समीक्षा हेतु जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूति की गई।
जिसमें उन्होंने उपस्थित सभी वेंडर्स को पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नए रजिस्ट्रेशन बढ़ाने हेतु निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि वेंडर्स ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन उन्हीं का कराएं जिनके नाम बिजली का कनेक्शन हो। उन्होंने बताया कि पी0एम0 सूर्य घर योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा एक लाख तक की सब्सिडी प्राप्त कराई जा रही है। उन्होंने कहा 50 से कम कनेक्शन कराने वाले वेंडर्स/कंपनी को नोटिस भेजा जाए। स्मार्ट मीटर को लेकर चर्चा की गई एवं विद्युत एक्शियन को निर्देशित करते हुए कहा कि मीटर की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। उन्होंने बिजली विभाग को नए रजिस्ट्रेशन बढ़ाए जाने हेतु निर्देश दिए एवं सभी वी0डी0ओ0 को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्र में लोगों को योजना की जानकारी दें साथ ही एल0ई0डी0 वैन लगवाकर गांव में घुमाएं जिससे योजना का प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि पी0एम0 सूर्य घर योजना की होर्डिंग लगाई जाए।
उन्होंने बताया कि पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1 KWP की क्षमता के सयंत्र पर केन्द्रीय अनुदान- 30,000 तथा राज्य अनुदान- 15000 कुल अनुदान-45000, 2 KWP की क्षमता के सयंत्र पर केन्द्रीय अनुदान- 60,000 तथा राज्य अनुदान- 30,000 कुल अनुदान- 90,000, 3 KWP की क्षमता के सयंत्र पर केन्द्रीय अनुदान- 78,000 तथा राज्य अनुदान- 30,000 कुल अनुदान- 108,000 एवं 4 KWP- 10 KWP की क्षमता के सयंत्र पर केन्द्रीय अनुदान- 78,000 प्रति कि.वा. तथा राज्य अनुदान- 30,000 प्रति कि.वा. कुल- 108,000 प्रति कि.वा. तक का अनुदान प्राप्त कराया जाएगा।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, श्रमायुक्त श्वेता गर्ग, एल0डी0एम0, बेसिक शिक्षा अधिकारी, विद्युत एक्शियन, अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी, एवं वेंडर्स सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।



