मुख्यमंत्री दिव्यगवां में आज विशाल आमसभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री दिव्यगवां में हितग्राहियों को करेंगे हितलाभ का वितरण
रीवा (विशाल समाचार)मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 15 मई को सुबह 11.30 बजे हेलीपैड दिव्यगवां पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11.35 बजे बिरसा मुण्डा महाविद्यालय दिव्यगवां पहुंचकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 11.50 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान करेंगे। समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री वीरेन्द्र गुप्ता तथा जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री घनश्याम सिंह उपस्थित रहेंगे। समारोह में 11.55 बजे से 12 बजे तक अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। समारोह में दोपहर 12 बजे विधायक सिरमौर श्री सिंह स्वागत उद्बोधन देंगे। इसके बाद दोपहर 12.05 बजे सांसद श्री मिश्र का उद्बोधन होगा। समारोह में इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव जल गंगा संवर्धन अभियान के 501 खेत तालाबों तथा अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना से हितग्राहियों को भू अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे। समारोह में दोपहर 12.12 बजे उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का उद्बोधन होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। समारोह के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 11.45 बजे सीधी के लिए हेलीकाप्टर से प्रस्थान करेंगे।

