धान की खेती के लिए किसानों को बड़ी राहत: इटावा में 50% अनुदान पर बीज उपलब्ध
इटावा विशाल समाचार
जनपद इटावा के किसानों के लिए खुशखबरी है। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने जानकारी दी है कि खरीफ सीजन 2025 हेतु जनपद के विभिन्न विकासखंड परिसरों में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों पर धान की पूसा बासमती-1692 (आधारीय बीज) प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। इस बीज को राज्य सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है, जो पांश मशीन के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे भेजा जाएगा।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर बीज प्राप्त कर मौसम के अनुसार धान की नर्सरी/बुवाई सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें बेहतर उत्पादन और गुणवत्ता प्राप्त हो सके।
विकासखंडवार उपलब्धता इस प्रकार है:
1. जसवंतनगर – 36.00 कुन्तल
2. सैफई – 36.96 कुन्तल
3. बसरेहर – 45.60 कुन्तल
4. ताखा – 46.08 कुन्तल
5. भरथना – 54.00 कुन्तल
6. महेवा – 48.12 कुन्तल
7. बढ़पुरा – 23.52 कुन्तल
8. चकरनगर – उपलब्ध (मात्रा निर्दिष्ट नहीं)
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान राजकीय कृषि गोदामों से ही बीज प्राप्त करें, जिससे उन्हें सरकारी अनुदान का लाभ पूर्ण रूप से मिल सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि समय पर नर्सरी डालकर धान की फसल का उच्च उत्पादन प्राप्त किया जा सके।


