रीवा

मुख्यमंत्री ने दिव्यगवां में किया विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने दिव्यगवां में किया विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

रीवा (विशाल समाचार). मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दिव्यगवां में 47 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 75 लाख 29 हजार रुपए के दो कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा 6 करोड़ 17 लाख 82 हजार रुपए की लागत से बनाए गए शासकीय भगवान बिरसा मुण्डा महाविद्यालय भवन दिव्यगवां का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 93 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बनाए गए भगवान बिरसा मुण्डा सामुदायिक भवन तथा विधानसभा क्षेत्र मनगवां में राष्ट्रीय राजमार्ग से तिवनी जंक्शन पर बनाए गए सिक्स लेन ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। इनकी लागत 14 करोड़ 85 लाख रुपए है। समारोह में मुख्यमंत्री ने 18 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से बनाए गए सिरमौर-क्योटी नवीन सड़क तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बनाए गए 501 खेत तालाबों का लोकार्पण किया। इनकी लागत 7 करोड़ 50 लाख रुपए है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दो निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इनमें लोक निर्माण विभाग द्वारा एक करोड़ 39 लाख 29 हजार रुपए की लागत के हाईस्कूल भवन अतरैला तथा एक करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे एसडीएम कार्यालय जवा का निर्माण कार्य शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री जी ने दिव्यगवां ग्राम में ही 5 एकड़ में प्रस्तावित मुनगा के वृक्षारोपण कार्य का भी शिलान्यास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button